उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से पहाड़ियां सफेद चादर में ढक गई हैं, जबकि मसूरी समेत कई क्षेत्रों में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। गंगोत्री से गोमुख और केदारनाथ धाम तक बर्फबारी के खूबसूरत नजारे देखने को मिल रहे हैं। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों में बारिश, बर्फबारी, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की है।
Snowfall in Gangotri and Kedarnath Rain in Mussoorie
उत्तरकाशी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदल गया है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच आसपास की पहाड़ियों पर बर्फ जमने से नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। बर्फबारी के कारण ठंड भी बढ़ गई है, ऐसे में धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े पहनने और मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की जरूरत है।