उत्तराखंड अल्मोड़ाA trolley overturned on the road in Almora two youths died

Uttarakhand Breaking: पहाड़ में भीषण सड़क हादसा, एक ही गांव के दो नौजवानों की मौत..मचा कोहराम

Almora latest news: चारों युवक चिंतोली गांव के ही रहने वाले हैं। एक ही गांव में दो युवकों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है।

Almora tractor trolley accident: A trolley overturned on the road in Almora two youths died
Image: A trolley overturned on the road in Almora two youths died (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में हादसों पर लगाम लगाना मुश्किल साबित हो रहा है। आए दिन किसी ना किसी हादसे में किसी की मौत हो रही है…इस बीच एक दुखद खबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है।

Almora latest news

अल्मोड़ा के देघाट में एक और भीषण हादसा हुआ है। यहां चिंतोली गाांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल हुआ है। चारों युवक चिंतोली गांव के ही रहने वाले हैं। एक ही गांव में दो युवकों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है।

Almora tractor trolley accident

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, देघाट के चिंतोली गांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी। इसमें सवार चारों युवक चिंतोली गांव के ही थे। ट्रॉली अचानक बीच सड़क में ही अनियंत्रित हो गई। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवकोंं को बाहर निकाला। सभी को तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने दर्शन सिंह और चंदन सिंह को मृत घोषित कर दिया। चिंतोली गांव में दो युवकों की मौत पर कोहराम मचा हुआ है।
मृतकों के नाम- दर्शन सिंह पुत्र छोदाण सिंह (उम्र 24 वर्ष), निवासी- चिंतोली गांव, अल्मोड़ा
चंदन सिंह पुत्र प्रेम सिंह (उम्र 24 वर्ष), निवासी- चिंतोली गांव, अल्मोड़ा