उत्तराखंड देहरादूनMinor Girl Assault Case in Dehradun

देहरादून में दरिंदगी! 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Minor Girl Assault Case: Minor Girl Assault Case in Dehradun
Image: Minor Girl Assault Case in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 10 साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

Minor Girl Assault Case in Dehradun

पीड़िता की मां द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर घराट (पानी से चलने वाली चक्की) के अंदर बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की हालत देखकर परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया। यह कानून बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करता है।

टीम बनाकर आरोपी की तलाश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सहसपुर कोतवाली में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहसपुर कोतवाली के एसएचओ शंकर सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि पुलिस ने घटना के दिन ही आरोपी बलजीत सिंह (65 वर्ष), निवासी इंद्रीपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: