उत्तराखंड देहरादूनAnurag Doval accident on delhi dehradun highway

देहरादून दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा, अनुराग डोभाल ने 150 की स्पीड से डिवाईडर पर ठोकी गाड़ी

यूट्यूबर UK07 RIDER अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव जाकर सुसाइड करने की कोशिश कर दी, 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हुए उन्होंने गाड़ी डिवाइडर पर ठोक दी।

Anurag Doval accident: Anurag Doval accident on delhi dehradun highway
Image: Anurag Doval accident on delhi dehradun highway (Source: Social Media)

देहरादून: यूट्यूबर अनुराग डोभाल के साथ दिल्ली देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। अनुराग को काफी चोटें लगी हैं पर वो सुरक्षित हैं। कुछ दिन पहले ही अनुराग ने यूट्यूब पर एक-दो घंटे लंबा वीडियो डाला था जिसमें उन्होंने अपने डिप्रेशन और पारिवारिक कलह के बारे में बताया था।

Anurag Doval accident on delhi dehradun highway

वीडियो में अनुराग ने कहा था कि उनकी फैमिली उन्हें टॉर्चर कर रही है और वह डिप्रेशन में है। अनुराग ने यह भी कहा था कि वह एक बार पहले भी अपनी जान लेने की कोशिश कर चुके हैं और उनकी मानसिक स्थिति एक बार फिर उसी तरह की है। वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट और प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा तो वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि इस लड़के ने अपने फ्रेंड्स से अपनी परेशानियां साझा करने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसका मजाक उड़ाया। अली गोनी ने कहा कि ऊपर वाला सब कुछ देख रहा है उम्मीद करता हूं कि अनुराग ठीक हो। आपको बता दें कि अनुराग ने पिछले साल इंटर कास्ट मैरिज की थी। अब अनुराग ने बताया है कि उनकी पत्नी रितिका बच्चों के साथ अलग रह रही है, इंटरकास्ट विवाह के कारण उनके परिवार और भाई उन्हें मेंटल टार्चर कर रहे हैं। फिलहाल अनुराग ठीक है, लेकिन इस मामले ने सोशल मीडिया की भयानक सच्चाई सबके सामने खोल कर रख दी है। ये विडियो देखिये..

सब्सक्राइब करें: