देहरादून: समाज कल्याण विभाग ने दोहरी पेंशन लेने के मामले में बड़ा कदम उठाते हुए 970 लोगों की पेंशन स्थायी रूप से रोक दी है। विभाग ने पहले फरवरी माह की पेंशन पर रोक लगाई थी, जिसके बाद मामले की गहन जांच कर विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इस कार्रवाई से विभागीय स्तर पर हड़कंप मच गया है।
970 SWD Employees Caught in Double Pension Payment Case
जानकारी के अनुसार, समाज कल्याण विभाग ने ट्रेजरी विभाग से ऐसे कर्मचारियों का विवरण मांगा था जो विभिन्न विभागों से दोहरी पेंशन का लाभ ले रहे थे। जांच में सामने आया कि कई कर्मचारी अलग-अलग विभागों से एक साथ पेंशन प्राप्त कर रहे थे, जो नियमों के विरुद्ध है। अब विभाग ने इन 970 मामलों में स्थायी तौर पर पेंशन रोक दी है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं को रोकने के लिए निगरानी और सख्त की जाएगी। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
समाज कल्याण विभाग ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी है। रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया है कि संबंधित कर्मचारी किन-किन विभागों से दोहरी पेंशन ले रहे थे और किस प्रकार यह अनियमितता सामने आई। इस संबंध में समाज कल्याण डायरेक्टर संदीप तिवारी ने पुष्टि की है कि संबंधित कर्मचारियों की पेंशन स्थायी रूप से रोक दी गई है और शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, शासन स्तर पर रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आगे और कार्रवाई की जा सकती है। यदि किसी स्तर पर और अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई संभव है।