उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 9 January 2026

Uttarakhand: कोल्ड वेव और पाले ने बढ़ाई कड़ाके की ठंड, जानिए आज का Weather Update

मौसम विभाग ने आज 9 जनवरी का ताजा अपडेट जारी करते हुए उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 9 January 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 9 January 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और आज भी मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन में चटक धूप जरूर खिल रही है, लेकिन सुबह-शाम और रात में ठिठुरन भरी ठंड लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर रही है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 9 January 2025

उत्तराखंड में जहां मैदानी इलाकों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से हालात और चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। पहाड़ों में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, हालांकि दिन के समय धूप से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है। भीषण ठंड के चलते बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे सभी निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, मार्च तक यहां कोई काम नहीं होगा। रात के समय तापमान माइनस 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण श्रमिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद मजदूर धाम से लौटने लगे हैं। दूसरी ओर केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य अभी भी जारी है। यहां तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, बावजूद इसके श्रमिक काम में जुटे हुए हैं। आमतौर पर जनवरी-फरवरी में यहां 3 से 4 फीट तक बर्फ जम जाती है, लेकिन इस बार हल्की बर्फबारी के चलते बर्फ टिक नहीं पाई है।

ये भी पढ़ें:

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज शुक्रवार 9 जनवरी को भी देहरादून, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार के साथ नैनीताल, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिसको लेकर इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में फिलहाल बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं, ऐसे में आगामी 14 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

बीते गुरुवार के आंकड़ों के मुताबिक, दिनभर धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। देहरादून में अधिकतम तापमान 21.6°C (सामान्य से 2 डिग्री अधिक) और न्यूनतम तापमान 4.4°C (सामान्य से 2 डिग्री कम) रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम का यही हाल बना हुआ है।