पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल जिले के खिर्सु क्षेत्र में स्थित डोबरी गांव की गुफा से तांबे (Copper) के भंडार के अहम संकेत मिलने से इलाके में उत्सुकता और उम्मीद दोनों बढ़ गई हैं। प्रारंभिक भू-वैज्ञानिक अध्ययन में गुफा की चट्टानों में ऐसे खनिज तत्व पाए गए हैं, जो तांबे की मौजूदगी की ओर इशारा करते हैं।
Signs of Copper Found in Dobri Cave of Pauri Garhwal
पौड़ी गढ़वाल जिले के खिर्सु क्षेत्र में स्थित डोबरी गांव की गुफा में अध्ययन के दौरान चट्टानों में कॉपर पाइराइट, मैलाकाइट और कैल्साइट जैसे खनिज अंश देखे गए। विशेषज्ञों के अनुसार ये खनिज आमतौर पर तांबे की उपस्थिति के संकेत माने जाते हैं। टीम ने क्षेत्र से सैंपल एकत्र कर विस्तृत प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेज दिए हैं, जिससे खनिज की गुणवत्ता और मात्रा का स्पष्ट आकलन किया जा सके।