देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में धीरे-धीरे तापमान गिरावट दर्ज की जा रही, ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर चलने और पाला पड़ने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने से यातायात बाधित हो रही है।
ये भी पढ़ें:
Uttarakhand Weather Update 7 December 2025
उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जबकि ऊँचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावनाओं ने मौसम को और सर्द बना दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शीतलहर के चलते तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, हवा में बढ़ रही नमी लोगों को सामान्य से ज्यादा ठंड का अहसास करा सकती है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और उधम सिंह नगर में सुबह का समय घने कोहरे की चादर से ढका रह सकता है। इसके चलते दृश्यता में गिरावट और सड़क तथा हवाई यातायात पर प्रभाव पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 7 दिसंबर की सुबह ठंडी हवाओं और घने कोहरे के साथ होगी। वहीं आज प्रदेश के तीन जिलों में तीन जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज रविवार 7 दिसम्बर को उत्तराखंड के तीन जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में आज भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं कल सोमवार आठ दिसंबर को भी उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। उसके बाद आगामी 9 से 12 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि सुबह-शाम शीतलहर और कोहरे से सूखी ठंड परेशान कर सकती है।