उत्तराखंड ऋषिकेशTourist falls into Ganga from under-construction Bajrang Setu

उत्तराखंड: चेतावनी के बाद भी निर्माणाधीन बजरंग सेतु पर चढ़ रहे पर्यटक, गंगा में गिरकर एक लापता

प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला के पास निर्माणाधीन बजरंग सेतु से एक युवक गंगा नदी में गिर गया। युवक अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली से घूमने आया था। एसडीआरएफ (SDRF) की टीम गंगा में उसकी तलाश में कर रही है।

Tourist falls into Ganga: Tourist falls into Ganga from under-construction Bajrang Setu
Image: Tourist falls into Ganga from under-construction Bajrang Setu (Source: Social Media)

ऋषिकेश: स्थानीय प्रशासन की ओर से बार-बार चेतावनी जारी किए जाने और रोक लगाने के बावजूद पर्यटक निर्माणाधीन पुल पर आना-जाना बंद नहीं कर रहे हैं। बजरंग सेतु अभी पूरी तरह से तैयार भी नहीं हुआ है, उसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सेतु पर फोटो खिंचवाने और घूमने पहुँच रहे हैं। लगातार बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था के बीच अब यह हादसा घटित हो गई।

Tourist falls into Ganga from under-construction Bajrang Setu

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से तीन दोस्त ऋषिकेश घूमने आए थे, तीनों में से एक युवक गुरुवार रात निर्माणाधीन काँच के पुल पर चढ़ गया था। युवक पुल के उस हिस्से में पहुँच गया जहाँ काँच लगाने का कार्य अधूरा था। वहां अचानक युवक का पैर फिसला और वो अनियंत्रित होकर नीचे गंगा नदी में गिर गया। देखते ही देखते युवक गंगा के तेज बहाव में लापता हो गया गया और उसके दो अन्य साथी शोर मचाते रह गए।

अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी

बंजरंग सेतु निर्माण में कार्यरत मजदूरों ने बताया कि पर्यटकों की भीड़ के कारण निर्माण कार्य लगातार बाधित हो रहा था। कई बार जब मजदूर या सुरक्षा कर्मी पर्यटकों को पुल पर चढ़ने से रोकते हैं तो तो कुछ पर्यटक उनसे बहस करने लगते हैं। कुछ पर्यटक तो खुद को “वीआईपी” बताकर अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी भी देते हैं। दशहरे के दिन तो स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि लोगों ने सेतु के बंद किए गए हिस्से के टीन शेड तक तोड़ दिए थे।

हादसों की संभावना

पुल निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि बजरंग सेतु का कार्य अब अंतिम चरण में है। यदि भीड़ पर नियंत्रण नहीं रखा गया, तो निर्माण कार्य में देरी के साथ-साथ हादसों की संभावना भी बनी रहेगी। ऐसे में प्रशासन को पर्यटकों के लिए निर्धारित समय तय करना चाहिए और आवागमन को भी नियंत्रित करना चाहिए, ताकि सेतु का निर्माण समय पर पूरा हो सके।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और निर्माणाधीन क्षेत्रों में प्रवेश न करें। साथ ही, SDRF की टीम युवक की तलाश में गंगा के दोनों किनारों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।