उत्तराखंड हरिद्वारRoadways bus collides with crane in Haridwar

उत्तराखंड: रोडवेज बस की क्रेन से हुई भीषण टक्कर, मची चीख-पुकार.. 6 यात्री बुरी तरह घायल

बस और क्रेन की भीषण टक्कर से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और चालक सहित कई यात्री अंदर फंस गए। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं..

bus collides with crane: Roadways bus collides with crane in Haridwar
Image: Roadways bus collides with crane in Haridwar (Source: Social Media)

हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मेरठ डिपो की रोडवेज बस की सड़क किनारे खड़ी क्रेन से भीषण टकर हो गई। जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री बुरी तरह घायल हो गए।

Roadways bus collides with crane in Haridwar

जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को देर रात मेरठ डिपो की रोडवेज बस हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रही थी। रात करीब 10 बजे बस जैसे ही बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के समीप पहुंची, तभी सड़क किनारे निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर खड़ी एक क्रेन से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और चालक सहित कई यात्री अंदर फंस गए। कुछ यात्रियों ने किसी तरह बस की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

चालक को खिड़की काटकर निकाला गया

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंकुर शर्मा और शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बस चालक को खिड़की काटकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के कारणों की जांच

चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने बताया कि हादसे में लगभग छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने कुछ देर बाद घटनास्थल से बस और क्रेन को हटवाकर यातायात सामान्य करवाई। पुलिस टीम द्वारा फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि हाईवे निर्माण कार्य के चलते खड़ी क्रेन के पास उचित चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए थे, जिससे यह दुर्घटना हुई।