उत्तराखंड रुद्रप्रयाग18-year-old girl jumps into river in Rudraprayag

अगस्त्यमुनि: बॉयफ्रेंड से हुआ था ब्रेकअप, 18 वर्षीय लड़की हुई इतनी आहत.. कि नदी में लगा दी छलांग

रुद्रप्रयाग जिले की एक लड़की ने प्रेम प्रसंग में आहत होकर मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। घटनास्थल के पास में रेत निकाल रहे कुछ लोगों ने नदी में कूदकर युवती की जान बचाई।

girl jumps into river: 18-year-old girl jumps into river in Rudraprayag
Image: 18-year-old girl jumps into river in Rudraprayag (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, यहां 18 वर्षीय लड़की ने प्रेम प्रसंग में आहत होकर मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। घटनास्थल के पास में रेत निकाल रहे कुछ लोगों ने SDRF के पहुंचने से पहले ही नदी में कूदकर युवती की जान बचाई।

18-year-old girl jumps into river in Rudraprayag

जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि विकासखंड की 18 वर्षीय लड़की का एक युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। जब प्रेमी ने उससे से ब्रेकअप किया तो युवती मानसिक रूप से टूट गई और सुबह-सुबह पास की मंदाकिनी नदी में कूद गई। गनीमत रही कि कुमोली गाँव के कुछ लोगों ने युवती को नदी में छलांग लगाते हुए देख लिया। उन्होंने बिना समय गंवाए नदी में कूदकर युवती को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा इस घटना की सूचना तुरंत थाना अगस्त्यमुनि को दी गई। सूचना मिलते ही SDRF और अगस्त्यमुनि थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद युवती को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल पहुंचाया गया।

रेत निकाल रहे लोगों ने बचाई जान

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि केदारघाटी में एक युवती ने मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी थी। उस दौरान कुमोली गाँव के कुछ लोग पास में ही नदी किनारे रेत निकाल रहे थे। उन्होंने युवती को नदी में छलांग लगाते हुए देख लिया। जिसके बाद उन्होंने बिना देरी किए नदी में छलांग लगाई और युवती को नदी से बाहर निकाल दिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के अस्पताल पहुंचाया गया।

लगातार बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं

आजकल युवाओं में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यदि कभी आपको निराशा, अकेलेपन या जीवन से हार मानने जैसे विचार आएं, या आप किसी ऐसे मित्र को जानते हों जो मानसिक रूप से परेशान है, तो याद रखें मदद हमेशा उपलब्ध है। आप अपनी भावनाओं को दबाएं नहीं, किसी से बात करें। आप स्नेहा फाउंडेशन की 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन 044-2464-0050 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, आईकॉल, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा संचालित हेल्पलाइन 9152987821 पर भी सोमवार से शनिवार, सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। हमेशा याद रखिए आप अकेले नहीं हैं, आप मदद से बस एक कॉल दूर हैं।