उत्तराखंड देहरादूनDisgusting act of dirty juice of Bilawal in Dehradun

देहरादून में बिलावल की घिनौनी करतूत, लोगों को पिला रहा था गंदगी भरा जूस.. वायरल विडियो देखिये

देहरादून से शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक व्यस्त इलाके में सड़क किनारे जूस बेचने वाले बिलावल की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हो गई।

Disgusting act of juice sellers: Disgusting act of dirty juice of Bilawal in Dehradun
Image: Disgusting act of dirty juice of Bilawal in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून की एक व्यस्त सड़क, जूस बेचता युवक पहले अपने निजी अंग को कपड़े से साफ करता है, और फिर उसी गंदे कपड़े से जूस के बर्तन पोंछता है, जिनमें ग्राहकों को पेय परोसा जा रहा था। एक महिला ने ये सब देखा तो विडियो बना दिया। युवक जिसका नाम बिलावल है, से जब महिला ने इस बाबत सवाल पूछे तो बेशर्म युवक बगलें झाँकने लगा।

Disgusting act of dirty juice of Bilawal in Dehradun

दरअसल, एक महिला को जूस बेचता व्यक्ति सड़क पर अजीब सी हरकत करते हुए दिखाई दिया। वह एक कपडे से निजी अंगों को साफ़ कर रहा था उर फिर उसी कापडे से जूस के बर्तनों को भी साफ़ कर रहा था। महिला ने ये सब देखा तो वो घिन से भर गई, महिला ने अपना मोबाइल निकला और युवक बिलावल की हरकत रिकॉर्ड कर ली। युवक से जब महिला ने सवाल किये तो वो बेशर्मी से सवाल टालने लगा। इसके बाद महिला ने विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो वायरल हो गया।

पुलिस की कार्रवाई, रेहड़ी जब्त, चालान

लोगों ने बेशर्म जूस वाले की घिनौनी हरकत पर तरह तरह की टिप्पणियाँ की और उसे गिरफ्तार करने और सबक सिखाने की बात कही। वीडियो वायरल होने के बाद देहरादून पुलिस ने संज्ञान लिया और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जूस बेचने वाले युवक की रेहड़ी को जब्त कर लिया गया और उसका चालान किया गया। फिलहाल युवक से पुलिस पूछताछ जारी है। देखिये विडियो..

सब्सक्राइब करें: