रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन अस्त व्यस्त है। प्रदेश के रुद्रप्रयाग जिले के कई गांवों में भारी बारिश के कारण तबाही मच गई है. कई लोग इस टूट-फूट के बीच फंसे हुए हैं, वे सुरक्षित स्थानों पर जाने का प्रयास कर रहे हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।
Heavy landslide in Badeth-Chenagad area in Rudraprayag
उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। रुद्रप्रयाग के क्षेत्रों में कल रात हुई बारिश के बाद भारी नुकसान की ख़बरें हैं, खेत खलिहान बह गए हैं, सड़क पर मलबा बिखरा है, गाड़ियां और वाहन छतिग्रस्त हैं, कई घर मलबे में डूब गए हैं। कई लोग इस टूट-फूट के बीच फंसे हुए हैं, वे सुरक्षित स्थानों पर जाने का प्रयास कर रहे हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।
स्कूलों में अवकाश घोषित
रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी के बड़ेथ गांव और उसके आसपास के क्षेत्र में भूस्खलन से भारी नुकसान की खबर है। आ रहे हैं विजुअल्स में साफ देखा जा सकता है कि छेनागाड़ पुल के पास विश्वनाथ सेवा का वाहन नदी के ठीक ऊपर लटका हुआ है, बड़ेथ गांव की सड़क पर मलबा बिखरा पड़ा है, बड़ेथ गांव के मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा है और उसके साथ ही बड़ेथ गांव के खेत खलिहान बड़ी संख्या में नष्ट हो गए हैं। इसके साथ ही छेना गाड और उछ्वला ग्राम सभाओं में भी कल रात की बारिश के बाद भारी भूस्खलन से गंभीर नुकसान की खबरें हैं। रुद्रप्रयाग जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
ऋषिकेश-हरिद्वार में सड़कों पर नदी का पानी
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। प्रदेश में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। बीते गुरूवार की रात प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई। रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के अंतर्गत कई गांवों में भारी बारिश के कारण तबाही मच गई। यहां छैनागाड में बादल फटने से नुकसान की खबर आ रही है। यहां ल्वारा पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां कई गांवों के खेत-खलियान नष्ट हो गए हैं, कई वाहन मलबे में दब गए हैं। कुछ गांवों में लोग फंसे हुए हैं, जगह-जगह सड़के अवरुद्ध होने के कारण रेस्क्यू टीम को मौके पर नहीं पहुँच पा रही है। भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग के सिरोबगड़, बांसवाड़ा (स्यालसौड़) व कुंड से चोपता के मध्य 4 अलग-अलग स्थानों पर मार्ग बाधित हो गए हैं। प्रदेश में मैदानी क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऋषिकेश-हरिद्वार में नदी का पानी सड़कों तक आ रहा है। भारी बारिश और इन आपदाओं के चलते रुद्रप्रयाग सहित कई जिलों में जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी और कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।
मौसम अपडेट
मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग के साथ ही छः जिलों में भारी बारिश, आंधी के साथ ही बिजली गिरने की संभावना को लेकर लोगों को आगाह किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 घंटों में बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी गढ़वाल में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा / बिजली के साथ आंधी आने और तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन को नदी-नालों के उफान, भूस्खलन और सड़कों पर मलबा आने की संभावना के चलते हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कों के अवरुद्ध होने का खतरा बढ़ गया है। अलकनंदा और मन्दाकिनी सहित अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ये विडियो भी देखिये..