चमोली: बीते शुक्रवार को आधी रात के बाद उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र के टूनरी गदेरे में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक हुई इस आपदा ने न केवल थराली कस्बे बल्कि आसपास के कई गांवों और बाजारों की रफ्तार थाम दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
Cloudburst causes devastation in Tharali, Chamoli
चमोली जिले में भारी बारिश और पहाड़ी से गिरे मलबे के कारण थराली बाजार, कोटदीप और तहसील परिसर सबसे अधिक प्रभावित हुए। तहसील परिसर और एसडीएम आवास में भी मलबा घुस गया, जिससे परिसर में खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। एसडीएम समेत अन्य ने रात में ही आवास छोड़ दिया और सुरक्षित जगह पर चले गए।