उत्तराखंड रुद्रप्रयागChardham Yatra 2024 Bus Fare For Pilgrims Released

Chardham Yatra 2024: यात्रियों के लिए बसों की नई किराया सूची जारी, जानिए कितनी हुई वृद्धि

चारधाम यात्रा शुरू होने में अब सिर्फ 5 दिन शेष हैं, यात्री बसों का किराया निर्धारित कर दिया गया हैं जिसमें इस बार पांच प्रतिशत वृद्धि हुई है।

Chardham Yatra 2024: Chardham Yatra 2024 Bus Fare For Pilgrims Released
Image: Chardham Yatra 2024 Bus Fare For Pilgrims Released (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: इस बार चारधाम यात्रा पर संयुक्त रोटेशन अपनी 2,200 बसें संचालित करेगा। इन बसों में 150 बसें नई हैं। समिति का उद्देश्य है यात्रियों को सस्ती और सुगम यात्रा करना।

Chardham Yatra 2024 Bus Fare For Pilgrims Released

इस बार चार धाम यात्रा 10 मई से शुरू होने जा रही है और कयास लगाए जा रहे हैं कि पिछली बार से ज्यादा यात्री इस बार चारों धामों के दर्शन करने आएंगे। तीर्थयात्रियों के सही और सुगम व्यवस्था को देखते हुए समिति ने इस बार के लिए बसों की नई किराया सूची जारी कर दी है। इस बार किराया में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा इस बार चारधाम यात्रा पर संयुक्त रोटेशन अपनी 2,200 बसें संचालित करेगा जिसमें 150 बसें नई हैं और रोटेशन का उद्देश्य यात्रियों को सुगम और सस्ती यात्रा उपलब्ध कराना है।

  • ऋषिकेश से प्रति यात्री का किराया

    Fare per passenger from Rishikesh
    1/ 2

    ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए प्रति यात्री का किराया

  • हरिद्वार से प्रति यात्री किराया 

    Fare per passenger from Haridwar
    2/ 2

    हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए प्रति यात्री बस का किराया किराया