उत्तराखंड हल्द्वानीbride ran away after robbing cash after marriage in haldwani

उत्तराखंड: शादी के बाद गहने, कैश लूटकर भागी लुटेरी दुल्हन..अब तक 5 युवकों को लगाया चूना

हल्द्वानी में लुटेरी दुल्हन शादी के 3 महीने बाद 1 लाख के गहने और 48 हजार नकद लूट कर फरार हो गई है। इससे पहले 4 और युवकों को बना चुकी है शिकार।

Haldwani news: bride ran away after robbing cash after marriage in haldwani
Image: bride ran away after robbing cash after marriage in haldwani (Source: Social Media)

हल्द्वानी: लुटेरी दुल्हन के कई मामले सामने आए हैं। कई नौजवानों को अपना शिकार बनाने वाली लुटेरी दुल्हनों के कई किस्से आपने सुने होंगे। लुटेरी दुल्हन का ताजा मामला नैनीताल के हल्द्वानी से सामने आया है जहां पर एक फ्रॉड दुल्हन दूल्हे को लाखों की चपत लगाकर फरार हो गई है। शादी के महज 3 महीने के बाद ही दुल्हन जेवरात और नकदी रुपए लेकर फरार हो गई है। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि यह पहला दूल्हा नहीं है जिसको लुटेरी दुल्हन ने अपना शिकार बनाया है। इस लुटेरी दुल्हन ने इससे पहले भी चार और निर्दोष युवकों को अपना शिकार बनाया है और उनको लूट कर भाग गई है। लुटेरी दुल्हन का यह पांचवा शिकार हल्द्वानी के मंडी पुलिस चौकी इलाके में 22 साल का युवक है जिसको शादी करना महंगा पड़ गया और शादी के 3 महीने बाद ही दुल्हन घर में रखे तकरीबन 1 लाख के जेवरात और 48 हजार नगदी रुपए लेकर फरार हो गई है। वहीं पीड़ित ने थाने में आरोपी दुल्हन के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित युवक ने बताया कि उससे पहले चार और युवकों को यह लुटेरी दुल्हन अपना निशाना बना चुकी है और उनको भी लूट चुकी है। चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पटवारी और लेखपाल के पदों पर 513 भर्तियां, UKSSSC ने दी गुड न्यूज..पढ़िए पूरी डिटेल
मिली गई जानकारी के मुताबिक गोरापड़ाव का रहने वाला ट्रक चालक 22 वर्षीय वेद प्रकाश की शादी 7 मार्च को रुद्रपुर की 22 वर्षीय मुस्कान के साथ हुई थी। आपको बता दें कि दोनों की शादी मंदिर में संपन्न हुई वेद प्रकाश का यह रिश्ता उसके मामा ने कराया था और वह भी रुद्रपुर में ही रहते हैं। वहीं दुल्हन की मुंहबोली मां शीला ने मुस्कान का कन्यादान किया। वेद प्रकाश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शादी के तकरीबन 3 महीने के बाद मुस्कान की मुंह बोली मां शीला उसके घर आई और मुस्कान को अपने साथ रुद्रपुर ले गई। अपनी मुंह बोली मां शीला के साथ रुद्रपुर जाने से पहले मुस्कान अपने ससुराल से तकरीबन 1 लाख के जेवरात और 48 हजार नगदी के अलावा मोबाइल चुपचाप अपने साथ ले गई। जब वेद प्रकाश को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने मुस्कान को फोन किया तो उल्टा मुस्कान और उसकी मुंह बोली मां ने उसको धमकाना शुरू किया जिसके बाद वेद प्रकाश के होश उड़ गए। वेद प्रकाश ने अपने परिजनों को और अपने मामा को इस बारे में जानकारी दी और जब मुस्कान के बारे में पूछताछ की गई तो सच्चाई जानकर सबके होश उड़ गए। केवल वेदप्रकाश ही लुटेरी दुल्हन का शिकार नहीं बना है। मुस्कान इससे पहले भी चार शादियां कर चुकी है और 4 बेकसूर युवकों को अपना शिकार बना चुकी है और उनसे लाखों रुपए लूट चुकी है।इस पूरे मामले में वेद प्रकाश ने पुलिस में तहरीर दी है और आरोपी दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि वेद प्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और अब पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।