रुद्रप्रयाग: भगवान भोलेनाथ के धाम केदारनाथ में शनिवार को फिर बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम के साथ ही, आस-पास के इलाकों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बारिश-बर्फबारी ने ठंड बढ़ाई है, लेकिन इसके बावजूद यहां आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। केदारघाटी में बर्फबारी के बाद ठिठुरन बढ़ गई है, पर यहां आने वाले लोग इसे भी भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मान बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। लगातार हो रही बर्फबारी के बीच भी लोग बाबा के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में मौजूद हैं। केदारपुरी सहित आसपास की पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर फैल गई है, तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार को केदारनाथ धाम में चारधाम यात्रा के दौरान पहली बार बर्फबारी हुई, इसके बावजूद भक्त मंदिर परिसर में बाबा के दर्शन का इंतजार करते दिखे। आगे देखिए तस्वीरें