उत्तराखंड देहरादूनgarhwal-kumaun connectivity will increase

उत्तराखंड: ऑल वेदर रोड से जुड़ी अच्छी खबर, इस प्लान से बढ़ेगा पर्यटन

कस्बों को हेली सेवाओं से जोड़ने की कोशिशें जारी हैं, जिससे पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी...

Dehradun: garhwal-kumaun connectivity will increase
Image: garhwal-kumaun connectivity will increase (Source: Social Media)

देहरादून: ऑल वेदर रोड परियोजना...केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने का इंतजार हर पहाड़वासी कर रहा है। परियोजना का काम पूरा होने के बाद प्रदेश के चारों धामों तक लोगों की पहुंच आसान हो जाएगी। और भी कई फायदे होंगे। पर्यटन बढ़ेगा, सांस्कृतिक गतिविधियां बढ़ेगी, साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। ऑल वेदर रोड परियोजना के जरिए सिर्फ गढ़वाल को ही फायदा नहीं होगा, बल्कि कुमाऊं क्षेत्र को भी योजना का फायदा मिलेगा। गढ़वाल और कुमाऊं के दूरस्थ इलाके, जो कि अब तक अलग-थलग पड़े थे। वो ऑल वेदर रोड के जरिए आपस में जुड़ जाएंगे। कस्बों को हेली सेवाओं से जोड़ने की कोशिशें हो रही हैं। जिससे पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी। पर्वतीय इलाकों में स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा। देहरादून में नये साल के मौके पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - ऑपरेशन स्माइल: केदारनाथ आपदा के 6 साल बाद, अब मिला परिवार.. तो भर आई आंखें
सचिवालय में हुये कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि साल 2020 में उत्साह से काम किया जाएगा। हमारा फोकस कनेक्टिविटी बढ़ाने पर है। जिससे राज्य में पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी। ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। चारधाम ऑलवेदर रोड के साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम भी प्रगति पर है। जमरानी बांध परियोजना को धरातल पर उतारा जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत दून के अलावा आस-पास के क्षेत्रों में भी विकास कार्य किए जाएंगे। इसके लिए केंद्र से मंजूरी मिल गई है। स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी की कोशिशें जारी हैं। शिशु मृत्यु दर में कमी आई है, बालिका लिंगानुपात में सुधार हुआ है। हेल्थ इंडेक्स में सुधार हुआ है। अब पहाड़ों में पहले की अपेक्षा ज्यादा डॉक्टर्स की तैनाती की गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं। ये कोशिश आगे भी जारी रहेगी।