उत्तराखंड अल्मोड़ाKolkata police reached almora for badminton player molestation case

देवभूमि में महापाप..अल्मोड़ा में राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ घिनौना काम

कोलकाता की बैडमिंटन खिलाड़ी ने अपने ही स्टेट के प्लेयर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है...

badminton player molestation: Kolkata police reached almora for badminton player molestation case
Image: Kolkata police reached almora for badminton player molestation case (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: कुमाऊं का खूबसूरत शहर अल्मोड़ा। कुछ महीने पहले यहां बैडमिंटन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई थी। प्रतियोगिता में अलग-अलग स्टेट के पुरुष और महिला खिलाड़ी आए थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल टीम की एक महिला खिलाड़ी के साथ दरिंदगी की गई। पीड़ित खिलाड़ी नाबालिग है। उसने अपने राज्य के ही एक पुरुष खिलाड़ी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दुष्कर्म की वारदात क्योंकि अल्मोड़ा में हुई, इसीलिए कोलकाता पुलिस को जांच के लिए अल्मोड़ा आना पड़ा। शिकायत दर्ज होने के बाद कोलकाता पुलिस की टीम ने अल्मोड़ा पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित ने अल्मोड़ा के महिला थाने में भी केस दर्ज कराया है। घटना 3 महीने पहले की है। अल्मोड़ा में हेमवंती बहुगुणा इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा था। पीड़ित किशोरी भी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आई थी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में ममता का कत्ल..मां ने 27 दिन की बच्ची को गला घोंटकर मार डाला
इसी दौरान एक पुरुष खिलाड़ी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पीड़ित इतना डर गई थी कि किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन बुरे अनुभव की यादें उसे डरा रही थीं, जब सहा नहीं गया तो उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने थाने पहुंचकर कोलकाता निवासी पुरुष खिलाड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी युवक कोलकाता का ही सीनियर प्लेयर है। कोलकाता पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल क्योंकि अल्मोड़ा है, इसीलिए कोलकाता पुलिस यहां भी छानबीन करने आई थी। केस महिला थाना अल्मोड़ा को ट्रांसफर किया गया है। जिसके बाद अल्मोड़ा पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।