उत्तराखंड अल्मोड़ाDaughters done funeral of their dead mother in almora

उत्तराखंड: बेटी ने तोड़ी समाज की बंदिशें, खुद दी मां की चिता को मुखाग्नि..निभाया बेटे का फर्ज

टीवी एक्ट्रेस रूप दुर्गापाल और उनकी बहन पारूल ने मां सुधा दुर्गापाल की चिता को मुखाग्नि दी, सुधा दुर्गापाल का बुधवार को निधन हो गया था...

Daughters done funeral: Daughters done funeral of their dead mother in almora
Image: Daughters done funeral of their dead mother in almora (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: मशहूर टीवी अभिनेत्री रूप दुर्गापाल और उनकी बहन ने अपनी दिवंगत माता को अल्मोड़ा में अंतिम विदाई दी। मां डॉ. सुधा दुर्गापाल के अंतिम संस्कार की सभी रस्में दोनों बहनों ने मिलकर निभाईं। इस दौरान दोनों बहनें बेहद भावुक दिखीं। उनकी आंसू थम नहीं रहे थे। गमगीन माहौल में अल्मोड़ा के विश्वनाथ घाट में डॉ. सुधा दुर्गापाल का अंतिम संस्कार हुआ। तमाम सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ते हुए रूप दुर्गापाल और उनकी बहन ने मां की चिता को मुखाग्नि दी। स्वर्गीय डॉ. सुधा दुर्गापाल का बुधवार रात को निधन हो गया था। विश्वनाथ घाट में सैड़कों लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। बेटी रूप दुर्गापाल और पारुल भी अपनी मां को अंतिम विदाई देने विश्वनाथ घाट आईं थीं। दोनों ने सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ माता की चिता को मुखाग्नि दी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - पहाड़ में आसमानी बिजली ने मचाया कहर, खेत में काम कर रही चाची-भतीजी की दर्दनाक मौत
स्वर्गीय सुधा दुर्गापाल पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल की पत्नी थीं। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहीं थी। बुधवार शाम उन्होंने अपने अल्मोड़ा स्थित आवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया। कई लोग सुबह ही उनके घर पहुंच गए थे। पर रूप दुर्गापाल और उनकी बहन पारूल घर से बाहर थीं। गुरुवार को दोनों अल्मोड़ा पहुंची, दोनों बेटियों के अल्मोड़ा आ जाने के बाद शवयात्रा शुरू हुई। शमशान घाट पहुंच कर दोनों बेटियों ने बेटों का फर्ज निभाया और माता की चिता को मुखाग्नि दी। आपको बता दें कि रूप दुर्गापाल टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। रूप दुर्गापाल अभिनेत्री हैं। वो टीवी शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, बालिका वधू और सीआईडी जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।