उत्तराखंड देहरादूनdehradun kamna case extramarital affair

देहरादून: बेपनाह प्यार से शुरू हुआ ये रिश्ता, बेइंतहा नफरत पर जाकर खत्म हुआ

कामना और अशोक का रिश्ता बेपनाह प्यार से शुरू होकर, बेपनाह नफरत पर जाकर खत्म हुआ, दोनों के रिश्ते का अंजाम कत्ल होगा ये किसने सोचा था....

Boutique Owner murdered: dehradun kamna case extramarital affair
Image: dehradun kamna case extramarital affair (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून में हुए कामना हत्याकांड ने पूरे उत्तराखंड को सन्न कर दिया। कामना की हत्या पति अशोक ने कराई, ये तो सब जानते ही हैं। अब हत्या की असल वजह भी सामने आ गई है। कामना और अशोक के बदलते रिश्तों की इनसाइड स्टोरी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अशोक का कहना है कि वो कामना से बेइतंहा प्यार करता था, पर जब दोनों के रिश्ते में तीसरे की एंट्री हो गई, तो सबकुछ खत्म होता गया। पहले भरोसा टूटा, फिर रिश्ता और आखिर में कामना की जिंदगी की डोर...प्यार, शादी, कत्ल ये सबकुछ महज पांच साल के भीतर हो गया। अशोक और कामना की लव स्टोरी शुरू हुई थी साल 2009 में। अशोक ट्रांसपोर्टर था। उसकी पीसीओ चलाने वाली एक युवती के साथ दोस्ती थी। इसी युवती के भाई के साथ कामना का रिश्ता था। बाद में युवती के बहाने कामना और अशोक में नजदीकियां बन गईं। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि कामना ने पहला रिश्ता तोड़कर अशोक संग रहने का फैसला कर लिया। कामना से करीबी बढ़ने के बाद अशोक ने भी पीसीओ चलाने वाली युवती से दूरी बना ली। कामना अशोक पर शादी का दबाव बना रही थी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून के कामना हत्याकांड में एक और खुलासा, पति ने अवैध संबंधों के शक में कराया मर्डर
साल 2014 में अशोक ने कामना से लव मैरिज कर ली। बाद में दोनों ने परिवार की सहमति से शादी भी कर ली। सब ठीक चल रहा था, पर मुश्किलें उस वक्त शुरू हुईं, जब शहर का एक फाइनेंसर कामना की जिंदगी में आ गया। इस फाइनेंसर की वजह से अशोक और कामना के बीच तल्खियां बढ़ने लगीं। घर में पैसा आने लगा, पर रिश्ते चले गए, प्यार चला गया। बाद में अशोक प्यार की तलाश में फिर से पीसीओ वाली युवती के संपर्क में आ गया। दोनों तरफ से बेवफाई की दीवार खड़ी हो गई। युवती को लेकर अशोक और कामना में अक्सर झगड़ा होता था। अशोक भी कामना और फाइनेंसर के रिश्तों की वजह से डिप्रेशन में था और रिश्तों की इसी उधेड़बुन में उसने कामना की हत्या की साजिश रच डाली। आपको बता दें कि नेहरू कॉलोनी में रहने वाली कामना की 29 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। हत्या की साजिश रचने का आरोप कामना के पति अशोक पर है। अशोक ने अपने दोस्त दीपक शर्मा और छोटे भाई गौरव शर्मा के साथ मिलकर कामना की हत्या की साजिश रची थी।