उत्तराखंड रुद्रपुरuttarakhand rudrapur case police sipoy wife

उत्तराखंड में पुलिसकर्मी की पत्नी पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, अब होंगे बड़े खुलासे

पुलिसकर्मी की पत्नी पर नाबालिगों से देह व्यापार कराने का आरोप है, सेक्स रैकेट से कुछ और लोग भी जुड़े हो सकते हैं...

उत्तराखंड न्यूज: uttarakhand rudrapur case police sipoy wife
Image: uttarakhand rudrapur case police sipoy wife (Source: Social Media)

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर के सेक्स रैकेट मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सेक्स रैकेट के संचालन का आरोप एक पुलिसकर्मी की पत्नी पर है। वहीं पुलिस को अंदेशा है कि इस मामले में कुछ सफेदपोश भी शामिल हो सकते हैं। ऐसा हो ही नहीं सकता कि पुलिसवाले की पत्नी बिना किसी की शह पर जिस्मफरोशी का धंधा चला रही हो। पुलिस अब इसी दिशा में जांच आगे बढ़ाएगी। जांच में सफेदपोशों को नाम का खुलासा होने की भी उम्मीद है। वहीं आरोपी की मदद करने वाली दो अन्य महिलाओं की भी पुलिस तलाश कर रही है। इन पर भी नाबालिगों से देह व्यापार कराने का आरोप है। बरामद किशोरी और युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फरार चल रही महिलाओं की तलाश जारी है। अधिकारियों का मानना है कि इन दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद नए राज खुलेंगे। देह व्यापार के अनैतिक धंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इस बारे में खुलासा होगा।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 18 हजार से ज्यादा पदों पर होंगी भर्तियां
कुछ दिन पहले पुलिस ने किशोरी से देह व्यापार कराने के आरोप में पिंकी नाम की महिला को पकड़ा था। पिंकी का पति पुलिस में है। पुलिस ने उसके घर से लापता किशोरी को भी बरामद किया था। जो कि ट्रांजिट कैंप की रहने वाली है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि पिंकी अपनी सहेलियों के साथ मिलकर किशोरियों से देह व्यापार कराती है। उन्हें पति के पुलिस में होने के नाम पर धमकाती भी है। किशोरी के साथ ही एक युवती को भी पुलिस ने पिंकी के घर से बरामद किया था। फिलहाल मुख्य आरोपी पिंकी पुलिस की गिरफ्त में है। पिंकी के साथ ही उसकी सहेली दीपा और दीप्ती पर भी सेक्स रैकेट के संचालन का आरोप है। सोमवार को पीड़िताओं के बयान हुए। आरोपी दीपा और दीप्ती फरार हैं। पुलिस ने दावा किया कि फरार महिलाओं को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, उनसे पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि मामले में कौन-कौन सफेदपोश शामिल हैं, ये तीनों महिलाएं वॉट्सएप के जरिए देह व्यापार का धंधा चला रही थीं। मामले की जांच सीओ सिटी हिमांशु शाह कर रहे हैं।