उत्तराखंड टिहरी गढ़वालsonu nigam in maa kunhapuri uttarakhand

देवभूमि में अपना घर बनाने वाले हैं बॉलीवुड गायक सोनू निगम...मां कुंजापुरी के दर्शन किए

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम का आध्यात्मिक नगरी ऋषिकेश से विशेष लगाव है। बीते दिनों वो ऋषिकेश आए

सोनू निगम उत्तराखंड: sonu nigam in maa kunhapuri uttarakhand
Image: sonu nigam in maa kunhapuri uttarakhand (Source: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में शांति है...सुकून है, तभी तो देश-विदेश की मशहूर हस्तियां देवभूमि की तरफ खिंची चली आती हैं। खासकर ऋषिकेश, बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के फेवरेट डेस्टिनेशन में शुमार है। कुछ दिन पहले मशहूर सूफी गायक कैलाश खेर ऋषिकेश आए थे, यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया था, और अब सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम ऋषिकेश पहुंच गए हैं। वो निजी यात्रा पर ऋषिकेश आए हुए हैं, उनके साथ उनके कुछ दोस्त भी हैं। हालांकि इस दौरान सोनू निगम ने मीडिया से दूरी बनाई रखी, लेकिन उनके उत्तराखंड दर्शन की खबर उस वक्त सब तक पहुंच गई, जब उन्होंने अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। दरअसल सोमवार सुबह गायक सोनू निगम मां कुंजापुरी का आशीर्वाद लेने नरेंद्रनगर पहुंचे थे। उन्होंने मां कुंजापुरी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने एक सेल्फी लेकर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। तस्वीर में सोनू निगम बेहद शांत और खुश नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - देवभूमि का देवदूत..28 साल पहाड़ की सेवा कर रिलीव हुए डॉक्टर राजीव..देखिए भावुक संदेश
इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने अपने जज्बात भी बयां किए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सोनू निगम ने लिखा की एक बार फिर वो अपनी पसंदीदा जगह ऋषिकेश पहुंचे हैं। उन्होंने लिखा कि पहाड़ की वादियों में उन्हें एक अनूठा सुकून और आध्यात्मिक वातावरण मिलता है। बता दें कि इससे पहले भी सोनू निगम कई बार ऋषिकेश आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

sonu nigam in maa kunhapuri uttarakhand
कुछ समय पहले उन्होंने ऋषिकेश में अपना घर बनाने की इच्छा भी जाहिर की थी। सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपना आशियाना बनाने के लिए ऋषिकेश में जगह भी देख ली है। इस वक्त ये मशहूर बॉलीवुड गायक ऋषिकेश के होटल में रुका है। सोनू निगम जब भी ऋषिकेश आते हैं वो मीडिया से दूर प्रकृति के सानिध्य में समय बिताते हैं। मां कुंजापुरी मे उनकी विशेष आस्था है, यही वजह है कि अपने ऋषिकेश प्रवास के दौरान वो नरेंद्रनगर में स्थित सिद्धपीठ में सिर झुकाने जरूर जाते हैं।