उत्तराखंड Spice jet flight from dehradun to jammu

अब देहरादून से मां वैष्णो देवी के दर पहुंचना आसान, उत्तराखंड को हवाई सेवा की सौगात

अब देहरादून से मां वैष्णो देवी के दर पर पहुंचना आसान होगा। देहरादून से जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो रही है।

उत्तराखंड: Spice jet flight from dehradun to jammu
Image: Spice jet flight from dehradun to jammu (Source: Social Media)

: लीजिए...अब अगर आप उत्तराखंड से माता वैष्णो देवी के लिए जा रहे हैं तो आप महज 70 मिनट में जम्मू पहुंच जाएंगे। जी हां स्पाइस जेट उत्तराखंड को ये सौगात देने जा रहा है। इस बारे में खुद स्पाइस जेट के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर जानकारी दी गई है। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई। स्पाइज जेट के पेज पर जानकारी दी गई हैै कि 20 जनवरी को देहरादून से जम्मू का सफर आसान हो जाएगा। इसमें बकायदा तारीख के साथ तमाम जानकारियां दी गई हैं। स्पाइस जेट का विमान सुबह 8.40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा और 9.50 पर जम्मू पहुंचेंगा। जबकि जम्मू से देहरादून के लिए 10.25 बजे उड़ान भरेगा और 11.35 बजे जौलीग्रांट पहुंच जाएगा। इस बारे में कुछ और भी बातें हम आपको बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - जय देवभूमि: पलायन से लड़े इन गावों के लोग, 1 साल में गुलाब की खेती से कमाए 1.40 करोड़
खास बात ये है कि स्पाइस जेट ने इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है, इसका लिंक भी हम आपको नीचे दिखा रहे हैं। कुल मिलाकर इस यात्रा में 70 से 80 मिनट का वक्त लगेगा। इस हवाई सेवा से जुड़ने से यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने के साथ राज्य के पर्यटन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा। स्पाइस जेट ने फेसबुक पर इस बारे में भी जानकारी दी है..देखिए

From the valley of Doon to the serenity of Jammu. SpiceJet is delighted to introduce a daily direct flight from Dehradun...

Posted by FlySpiceJet on Monday, January 14, 2019