देहरादून: 
नतीजे कुछ इस तरह से हैं
किच्छा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में 14, बीजेपी 4 और BSP के पक्ष में 1 वोट । वहीं 1 मत खराब हुआ।
घनसाली नगर पंचायत के वार्ड दो से निर्दलीय प्रत्याशी यशपाल जीते।
वहीं नगर पंचायत कीर्तिनगर वार्ड एक से बीजेपी प्रत्याशी विकास दुमका जीते।
गूलरभोज में नगर पंचायत वार्ड 3 में कांग्रेस की सभासद निर्मला देवी ने 279 वोट से जीत दर्ज की।
हल्द्वानी में छह वार्डों का रिजल्ट घोषित। रामनगर में अब तक छह भाजपा प्रत्याशियों की जीत।
रुद्रप्रयाग में वार्ड-1 से भाजपा प्रत्याशी अमरा देवी जीतीं।
देहरादून से पार्षद की दो सीट बीजेपी के खाते में।
देहरादून में वार्ड संख्या 16 से कांग्रेस के डॉ विजेंद्र पाल जीते।
देहरादून में मेयर पर भाजपा के प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा को मिली बढ़त।
देहरादून में कांग्रेस को बढ़त 14 वार्डों में से 9 में जीती, 1 में निर्दलीय और 4 में बीजेपी पार्षद जीते।
ये भी पढ़ें:
उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए 18 नवंबर को वोटिंग की गई थी। कुल मिलाकर उत्तराखंड में 1257 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस बार पूरे प्रदेश में 69.79 फीसदी मतदान हुआ था।
7 नगर निगम, 39 नगर पालिका परिषदों और 38 नगर पंचायतों में चुनाव कराए गए हैं। कुल मिलाकर 1148 पदों के लिए 4978 प्रत्य़ाशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद है।
साथ ही आपको ये खास बात भी बता दें कि इस बार पूरे प्रदेश में ईवीएम नहीं बल्कि मतपत्रों से चुनाव हुए हैं। ऐसे में चुनाव के पूरे नतीजे आने में करीब 24 घंटे का वक्त लग सकता है।
इस बारे में राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि छोटे नगर निकायों के नतीजे अब आने शुरू हो गए हैं। नगर निगम के मेयर पदों के नतीजे देर से आएंगे। मंगलवार देर रात तक नगर निगमों के नतीजे मिल जाएंगे।