उत्तराखंड Harish rawat arrested in guwahati

उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत गिरफ्तार, गुवाहाटी में पुलिस ने की कार्रवाई

इस वक्त की बड़ी खबर असम के गुवाहाटी से आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

harish rawat: Harish rawat arrested in guwahati
Image: Harish rawat arrested in guwahati (Source: Social Media)

: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन चल रहा है। कांग्रेस के साथ साथ पूरे देश में करीब 21 राजनीतिक पार्टियां प्रदर्शन कर रही हैं। उत्तराखंड से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, असम और देश के अलग अलग राज्यों में महाबंद का आह्वान किया गया है। उधर असम की राजधानी गुवाहाटी से इ वक्त की बड़ी खबर आ रही है। भारत बंद के दौरान प्रदर्शन करते वक्त कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देशव्यापी भारत बंद के मौके पर असम में सचिवालय के आगे प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। हरीश रावत के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड में BJP विधायक दबंगई, महिला दरोगा से सरेआम बदसलूकी..देखिए
उधर उत्तराखंड में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के प्रदर्शन का मिलाजुला असर देखने को मिला। देहरादून में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर रैलियां निकाली। बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ में कांग्रेसियों ने स्‍कूलों को बंद करा दिया। देहरादून में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल जुमलों की राजनीति कर रही है और महंगाई चरम पर है। उधर लैंसडाउन चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर बीजेपी सरकार का विरोध जताया है। इसी क्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी असम के गुवाहाटी में सचिवालय कूंच पर निकले थे। जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में जो भी अपडेट होगी, जल्द ही हम आप तक पहुंचाएंगे।