उत्तराखंड देहरादूनDehradun 6-Year-Old Girl Assault Case Minor Detained

देहरादून: अश्लील वीडियो दिखाकर 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, हिरासत में 15 वर्षीय आरोपी

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप 15 वर्षीय किशोर पर लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को संरक्षण में भेज दिया है, जबकि बच्ची का अस्पताल में उपचार जारी है।

Dehradun Rape Case: Dehradun 6-Year-Old Girl Assault Case Minor Detained
Image: Dehradun 6-Year-Old Girl Assault Case Minor Detained (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 वर्षीय विधि विवादित किशोर ने पहले बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर किशोर को हिरासत में लेकर संरक्षण में भेज दिया है। वहीं, पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dehradun: 6-Year-Old Girl Assault Case, Minor Detained

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार देर शाम की है। पुलिस कंट्रोल रूम को लेबर कॉलोनी में बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। किशोर पर आरोप है कि वो बच्ची को खेल-खेल में अपने साथ ले गया था। वहां उसने बच्ची को मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने किशोर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

बिहार के रहने वाले हैं दोनों परिवार

बताया जा रहा है कि बच्ची और आरोपी किशोर के परिवार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। दोनों परिवार देहरादून में मजदूरी करते हैं और उनके घर भी आसपास ही स्थित हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आगे की कार्रवाई जारी

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी नरेश राठौर के मुताबिक, पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी विधि विवादित किशोर को हिरासत में लेकर संरक्षण में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। फिलहाल बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।