उत्तराखंड कोटद्वारTree Falls During Storm in Kotdwar 1 Dead and Another Injured

उत्तराखंड: तेज अंधड़ से चाय की दुकान के पास गिरा विशाल पेड़, एक की मौत; दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में तेज अंधड़ के चलते विशाल पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े थे। पुलिस और SDRF ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

Kotdwar News Today: Tree Falls During Storm in Kotdwar 1 Dead and Another Injured
Image: Tree Falls During Storm in Kotdwar 1 Dead and Another Injured (Source: Social Media)

कोटद्वार: उत्तराखंड के कोटद्वार में तेज अंधड़ और बारिश के बीच शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। भाबर क्षेत्र के जशोधरपुर औद्योगिक इलाके में चाय की दुकान के पास बारिश से बचने के लिए खड़े दो लोग अचानक विशाल पेड़ की चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।

Tree Falls During Storm in Kotdwar, One Dead and Another Injured

जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में हुआ। हल्दूखाता निवासी विक्रम उर्फ खटमल (55) पुत्र छज्जू सिंह और किशनपुर निवासी दलीप (45) पुत्र शिवराज सिंह बारिश से बचने के लिए एक चाय की दुकान के समीप खड़े थे। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान तेज अंधड़ आया और अचानक एक विशाल पेड़ दोनों के ऊपर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दलीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस और SDRF ने चलाया राहत-बचाव अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही कलालघाटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसआई राजा राम डोभाल और एसएसआई शशि भूषण जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने पेड़ की चपेट में आए घायल दलीप को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तेज अंधड़ के दौरान हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।