उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 25 September 2026

Uttarakhand Weather Update: आज इन 7 जिलों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम फिर करवट लेने वाला है। पर्वतीय जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट है, जबकि सतोपंथ मार्ग के चक्रतीर्थ में सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 25 September 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 25 September 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का अनुमान जताया है।

Uttarakhand Weather Update 25 September 2026

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार 25 सितंबर को उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की स्थिति बन सकती है। आज नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी और चमोली के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश के तेज दौर की भी संभावना जताई गई है। 26 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश और 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अलर्ट दर्ज किया गया है। 28 सितंबर को भी भारी बारिश की चेतावनी है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

इस दौरान पर्वतीय इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है। उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का समय भी करीब आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 से 30 सितंबर के बीच प्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है। मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ों में तापमान में बदलाव और ठंड बढ़ने का दौर भी तेज होने की संभावना है।

सतोपंथ मार्ग पर सीजन की पहली बर्फबारी

बारिश के बीच उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। बीते बुधवार को बदरीनाथ से सतोपंथ जाने वाले मार्ग के चक्रतीर्थ क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। अचानक मौसम बदलने के बाद चक्रतीर्थ में बर्फ गिरने लगी और देखते ही देखते आसपास का क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया। सतोपंथ मार्ग और आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फ की परत जमने से यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो गया।

पर्यटकों के टेंट भी बर्फ से घिरे

चक्रतीर्थ क्षेत्र में पर्यटकों के कई टेंट लगे हुए हैं। अचानक हुई बर्फबारी के बाद यहां ठंड बढ़ गई है। बर्फ से ढकी चोटियों और आसपास के सफेद नजारों ने पर्यटकों को आकर्षित किया। सितंबर के आखिरी सप्ताह में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई यह बर्फबारी इस बात का संकेत है कि उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अब ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है।