उत्तराखंड नैनीतालMissing Bihar Girl Reunited With Family in Haldwani

उत्तराखंड: हल्द्वानी में लापता हुई थी बिहार की युवती, 4 महीने बाद इस हालत में मिली

Nainital News: नैनीताल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल से बिहार की लापता बेटी परिवार से मिली। आधार से पहचान के बाद दरभंगा के कटासा गांव का पता चला। पिता हल्द्वानी पहुंचकर बेटी को साथ ले गए।

Missing Girl Found: Missing Bihar Girl Reunited With Family in Haldwani
Image: Missing Bihar Girl Reunited With Family in Haldwani (Source: Social Media)

नैनीताल: जनपद नैनीताल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से बिहार के एक परिवार की खुशी लौट आई। लंबे समय से परिवार से दूर रही बेटी के मिलने पर पिता और भाई भावुक हो गए।

Missing Bihar Girl Reunited With Family in Haldwani

जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी एक बालिका 2 अप्रैल को हल्द्वानी पहुंची थी। वह अपने नाम, पते और परिवार से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दे रही थी। ऐसे में उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे नारी निकेतन में रखा गया। बालिका के परिवार का पता लगाने की जिम्मेदारी पैरा लीगल वालंटियर उमा भंडारी ने संभाली। उन्होंने लगातार बालिका से जुड़ी जानकारी जुटाने और उसके परिजनों की तलाश करने का प्रयास किया। इसी दौरान आधार से जुड़ी जानकारी के माध्यम से बालिका की पहचान और उसके परिवार का पता लगाने में सफलता मिली।

दरभंगा के कटासा गांव से जुड़ा मिला परिवार

जांच में पता चला कि बालिका बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटासा गांव की रहने वाली है। इसके बाद उसके परिवार को सूचना दी गई। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

बेटी के मिलने की खबर मिलते ही उसके पिता लक्ष्मण बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे।

बेटी को देखते ही भावुक हुए पिता और भाई

हल्द्वानी पहुंचने के बाद पिता ने अपनी बेटी रूपा को देखा। लंबे समय बाद बेटी को सामने पाकर पिता और भाई भावुक हो गए। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बालिका को उसके पिता लक्ष्मण के सुपुर्द कर दिया गया। परिवार के लिए यह पल बेहद भावुक और राहत भरा रहा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से मिली सफलता

इस पूरे मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और पैरा लीगल वालंटियर की भूमिका अहम रही। बालिका द्वारा परिवार के बारे में जानकारी नहीं दिए जाने के बावजूद लगातार प्रयास कर उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाया गया। आधार से मिली जानकारी के आधार पर परिवार तक पहुंच बनाई गई और आखिरकार बेटी को उसके परिजनों से मिलाया जा सका।