उत्तराखंड देहरादूनDehradun New Routes and Parking Rules for August 15

Dehradun route plan: देहरादून में 15 अगस्त को डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, कहीं जाने से पहले पढ़ लीजिए रूट प्लान

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर देहरादून के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम को लेकर दून पुलिस ने ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया है। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। जानिए पार्किंग, बैरियर और डायवर्जन की पूरी जानकारी।

Dehradun Traffic Plan: Dehradun New Routes and Parking Rules for August 15
Image: Dehradun New Routes and Parking Rules for August 15 (Source: Social Media)

देहरादून: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर दून पुलिस ने यातायात और पार्किंग की विस्तृत व्यवस्था जारी की है। कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। इस दौरान सामान्य वाहनों, ठेलियों और रेहड़ियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Dehradun Traffic Alert: New Routes and Parking Rules for August 15

पुलिस ने कार्यक्रम में आने वाले लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और सड़क पर पार्किंग नहीं करने की अपील की है।

VIP और अधिकारियों के लिए अलग प्रवेश व्यवस्था

वीआईपी और अधिकारी ईसी रोड से सर्वे चौक, रोजगार तिराहा और कन्वेंट तिराहे की ओर जाते हुए दाहिनी तरफ स्थित वीवीआईपी गेट यानी मुख्य गेट नंबर-1 से परेड ग्राउंड में प्रवेश करेंगे।
वहीं, परेड में शामिल प्रतिभागी, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस और कार्यक्रम देखने आने वाले आम नागरिक सामान्य प्रवेश द्वार गेट नंबर 4 और 5 से पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

कहां होगी पार्किंग?

पुलिस ने अलग-अलग मार्गों से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।
VIP और अधिकारियों के वाहन: मंच के पीछे और खेल मैदान में पार्क होंगे।
प्रतिभागी, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं: रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज और दून क्लब, सर्वे चौक के पास पार्किंग।
धर्मपुर, दर्शनलाल चौक और दून चौक से आने वाले वाहन: रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।
सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन: मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे।
राजपुर रोड से आने वाले प्रतिभागी और दर्शक: सेंट जोसेफ, सुभाष रोड के किनारे वन-साइड पार्किंग और लॉर्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट के अंदर वाहन पार्क कर सकेंगे।

परेड ग्राउंड के आसपास बनाए जाएंगे बैरियर

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए परेड ग्राउंड के आसपास आउटर और इनर बैरियर प्वाइंट बनाए जाएंगे।
आउटर बैरियर प्वाइंट
ईसी रोड-सर्वे चौक
मनोज क्लिनिक
बुद्धा चौक
दर्शनलाल चौक
ओरिएंट चौक
पैसिफिक तिराहा
इनर बैरियर प्वाइंट
रोजगार तिराहा
कनक चौक
डूंगा हाउस
लैंसडाउन चौक
कन्वेंट तिराहा
पासधारकों और वीवीआईपी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को इनर बैरियर से परेड ग्राउंड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

विक्रमों के लिए डायवर्जन

रूट नंबर 2 (रायपुर): विक्रम सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।
रूट नंबर 3 (धर्मपुर): विक्रम तहसील चौक से दून चौक और एमकेपी चौक की ओर डायवर्ट होंगे।
रूट नंबर 5 (आईएसबीटी) और रूट नंबर 8 (कांवली): विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
प्रेमनगर रूट: विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।
राजपुर रूट: विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा, बैनी बाजार होते हुए राजपुर रोड की ओर वापस भेजे जाएंगे।

सिटी बसों के लिए भी बदला रूट

आईएसबीटी से राजपुर रोड: बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड की ओर जाएंगी।
रिस्पना की ओर से आने वाली बसें: तहसील चौक से दून चौक, एमकेपी चौक और आराघर की ओर डायवर्ट की जाएंगी।
रायपुर रोड से आने वाली बसें: सहस्रधारा क्रॉसिंग से सहस्रधारा रोड, आईटी पार्क, राजपुर रोड और घंटाघर होते हुए आगे जाएंगी।

पुलिस ने की सहयोग की अपील

एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने दूनवासियों से स्वतंत्रता दिवस के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले वाहन चालक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें और सड़क पर पार्किंग से बचें। पुलिस ने लोगों को निर्धारित रूट का इस्तेमाल करने, संभव हो तो दुपहिया वाहनों का प्रयोग करने और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।