उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 5 August 2026

उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में 5 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी के बीच दो जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि 9 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 5 August 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 5 August 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 अगस्त को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। खास तौर पर देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इन इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है।

Uttarakhand Weather Update 5 August 2026

मौसम विभाग के अनुसार आज 5 अगस्त को उत्तराखंड के टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश, गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना बनी हुई है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित किया गया है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें और मौसम विभाग व स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।