हल्द्वानी: हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यह खबर फैल गई कि एक बाघ एक युवक को उठाकर जंगल में ले गया है। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हालांकि जांच के बाद यह खबर पूरी तरह अफवाह निकली।
Tiger Attack Rumor Triggers Panic in Haldwani
जानकारी के अनुसार, बेलबाबा से करीब एक किलोमीटर दूर क्षेत्र में बाघ के हमले की चर्चा फैलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लेकिन जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
लापता युवक की तलाश में पहुंचे थे परिजन
गुमशुदा शिवशंकर गोस्वामी की पत्नी प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि उनके पति कई दिनों से लापता हैं। उनका आरोप है कि पुलिस मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं कर रही है। परिजनों और परिचितों के मुताबिक, किसी व्यक्ति ने क्षेत्र में चावल बिखरे होने की जानकारी दी थी, जिसके आधार पर उन्हें आशंका हुई कि शिवशंकर वहां हो सकते हैं। इसी सूचना पर वे जंगल की ओर पहुंचे थे।
वन विभाग ने बताया अफवाह
हल्द्वानी रेंज के वन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाघ द्वारा युवक को उठाकर ले जाने की सूचना पूरी तरह निराधार और अफवाह है। फिलहाल ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।