उत्तराखंड टिहरी गढ़वालAshish and Himanshu Selected as Indian Air Force Flying Officers

गढ़वाल: एक ही जिले के दो युवा वायुसेवा में बने फ्लाइंग अफसर, आशीष रावत और हिमांशु नेगी को बधाई दीजिए

टिहरी गढ़वाल के आशीष रावत और हिमांशु नेगी का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर चयन हुआ है। हिमांशु नेगी की बहन हाल ही में IAS बनी हैं। दोनों की सफलता से पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है।

Tehri Flying Officer News: Ashish and Himanshu Selected as Indian Air Force Flying Officers
Image: Ashish and Himanshu Selected as Indian Air Force Flying Officers (Source: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: Uttarakhand के टिहरी गढ़वाल जिले के दो होनहार युवाओं ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। Ashish Rawat और Himanshu Negi का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के प्रतिष्ठित पद पर चयन हुआ है। एक साथ जिले के दो युवाओं के वायुसेना में अधिकारी बनने से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

Ashish and Himanshu Selected as Indian Air Force Flying Officers

जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा ब्लॉक के दिवाड़ा गांव निवासी हिमांशु नेगी ने भी भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र में गर्व और प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। हिमांशु नेगी के परिवार के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। हाल ही में उनकी बहन Meenal Negi का चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के माध्यम से आईएएस पद पर हुआ था। अब भाई के भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने से यह परिवार युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गया है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

युवाओं के लिए बनी मिसाल

एक ही घर से पहले बहन का प्रशासनिक सेवा और फिर भाई का रक्षा सेवा में चयन होना न केवल परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों भाई-बहन की सफलता आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी। दोनों युवाओं की सफलता पर कई जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने बधाई दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष Ishita Sajwan, विधायक Vikram Negi, विधायक Kishore Upadhyay समेत अनेक गणमान्य लोगों ने दोनों युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कठिन परिश्रम के दम पर आशीष का चयन

जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर के मांजफ गांव और वर्तमान में Baurari निवासी आशीष रावत ने भी कठिन परिश्रम और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। आशीष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा St. Anthony Public School से पूरी की। इसके बाद उन्होंने Graphic Era University से बीबीए की डिग्री प्राप्त की। उच्च शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने देश सेवा का सपना संजोया और भारतीय वायुसेना की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर फ्लाइंग ऑफिसर बनने का गौरव हासिल किया।
भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर का पद देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक माना जाता है। टिहरी के दो युवाओं का इस पद पर चयन होना जिले और पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।