नैनीताल: भवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पर्यटकों से भरी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
Tourist Car Falls Into Gorge in Nainital, 5 Dead
जानकारी के अनुसार, UP 32 QU 1874 नंबर की कार भवाली से रातीघाट की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास सड़क पर ढैला गांव के पास पहुंचा, चालक अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर कई तीखे मोड़ और गहरी खाइयां हैं, जिसके कारण यहां हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
घने जंगल के कारण देर से चला पता
हादसा जिस जगह हुआ, वहां चारों तरफ घना जंगल था। इसी वजह से दुर्घटनाग्रस्त कार काफी देर तक किसी की नजर में नहीं आ सकी। कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने खाई में गिरी कार को देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन दुर्घटनास्थल बेहद दुर्गम इलाके में होने के कारण राहत एवं बचाव टीम को वहां पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। जब रेस्क्यू टीम नीचे पहुंची तो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली। कार में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद शवों को खाई से बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हो गई है। मृतकों में खटीमा निवासी 48 वर्षीय Bhupendra Singh Chufal, उनकी पत्नी 45 वर्षीय Seema Kaida Chufal, 19 वर्षीय पुत्र Vasu Chufa और 12 वर्षीय पुत्री Ravi Chufal शामिल हैं। इसके अलावा कार चला रहे 34 वर्षीय चालक Anuj Kumar Mishra निवासी आलमनगर, लखनऊ की भी हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार घूमने के लिए नैनीताल आया हुआ था।
पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही एसपी क्राइम नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, सीओ रविकांत सेमवाल, कोतवाल प्रकाश मेहरा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसडीआरएफ की टीम भी राहत और बचाव कार्य में लगातार जुटी रही। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीखा मोड़ और वाहन का अनियंत्रित होना हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।