उत्तराखंड उत्तरकाशीIAF Squadron Leader Abhinav Nautiyal Honored by CDS

गढ़वाल के जांबाज ने ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया दम, चारों खाने चित हुआ था दुश्मन; CDS चौहान ने दिया सम्मान

उत्तरकाशी के स्क्वाड्रन लीडर अभिनव नौटियाल को ऑपरेशन सिंदूर में उत्कृष्ट योगदान के लिए CDS अनिल चौहान ने प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया। जानें पूरी खबर।

Abhinav Nautiyal IAF: IAF Squadron Leader Abhinav Nautiyal Honored by CDS
Image: IAF Squadron Leader Abhinav Nautiyal Honored by CDS (Source: Social Media)

उत्तरकाशी: स्क्वाड्रन लीडर अभिनव नौटियाल को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए CDS जनरल अनिल चौहान द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।

IAF Squadron Leader Abhinav Nautiyal Honored by CDS

उत्तराखंड के Uttarkashi जिले के निवासी और भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर Abhinav Nautiyal को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बड़ा सम्मान मिला है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अपने साहस और कर्तव्यनिष्ठा से देश का नाम रोशन किया है, जिसके लिए उन्हें सीडीएस प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ Anil Chauhan द्वारा प्रदान किया गया। इस सम्मान की घोषणा पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में की गई थी, जिसे अब औपचारिक रूप से उन्हें सौंपा गया है। प्रशंसा पत्र पर सीडीएस के हस्ताक्षर भी हैं, जिसमें उनके कार्यों की सराहना की गई है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में असाधारण योगदान

स्क्वाड्रन लीडर अभिनव नौटियाल ने वर्ष 2025 के दौरान भारतीय वायुसेना की 48 स्क्वाड्रन में सेवा देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने असाधारण कर्तव्यनिष्ठा, बहादुरी और उच्च स्तर की कार्यकुशलता का परिचय दिया। उनके प्रदर्शन को न केवल सराहा गया, बल्कि इसे अन्य सैन्य कर्मियों के लिए प्रेरणादायक भी बताया गया है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

सीडीएस द्वारा जारी प्रशंसा पत्र में उल्लेख किया गया है कि अभिनव नौटियाल का योगदान भारतीय सशस्त्र बलों के उच्च मानकों को दर्शाता है। उनके कार्यों ने यह साबित किया है कि कठिन परिस्थितियों में भी समर्पण और साहस से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है।

परिवार और क्षेत्र में गर्व का माहौल

अभिनव नौटियाल मूल रूप से उत्तरकाशी के ज्ञानसू क्षेत्र के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जनपद और प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अभिनव के पिता शैलेंद्र नौटियाल एक शिक्षक होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन और संस्कारों ने अभिनव की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे यह उपलब्धि और भी खास बन जाती है।