उत्तराखंड चमोलीIndustrialist Mahendra Sharma donated 1 crore to BKTC

Uttarakhand news: बदरी-केदार को 1 करोड़ 1 लाख का दान, चर्चाओं में इस बिजनेसमैन का नाम

Uttarakhand news: देश के प्रसिद्ध उद्योगपति महेन्द्र शर्मा ने बदरी-केदार मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान किया है।

Mahendra Sharma Badrinath: Industrialist Mahendra Sharma donated 1 crore to BKTC
Image: Industrialist Mahendra Sharma donated 1 crore to BKTC (Source: Social Media)

चमोली: केदारनाथ-बदरीनाथ धाम में हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। हर वर्ष यहां श्रद्धालु अपनी इच्छा के अनुसार दान-पुण्य का काम करते हैं।

Industrialist Mahendra Sharma donated 1 crore to BKTC

इसी क्रम में देश के प्रसिद्ध उद्योगपति महेन्द्र शर्मा ने बदरी-केदार मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान किया है। उन्होंने मंदिर समिति के चेक के रूप में ये राशि प्रदान की। आपको बता दें कि महेन्द्र शर्मा बीते लंबे समय से बदरी-केदार मंदिर समिति के सदस्य भी हैं। उधर बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने महेन्द्र शर्मा का आभार व्यक्त किया है। महेन्द्र शर्मा हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

उद्योगपति महेन्द्र शर्मा देशभर के तीर्थस्थलों के विकास के लिए जाने जाते हैं। उनका ध्यान रहता है कि श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाएं और भी बेहतर हों। महेन्द्र शर्मा का कहना है कि उनकी भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था है। Industrialist Mahendra Sharma ने उम्मीद जताई कि इस राशि का इस्तेमाल धार्मिक प्रयोजन और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए होगा। आपको बता दें कि इस समय उत्तराखंड चार धाम यात्रा जोर-शोर से चल रही है। लाखों की संख्या में आकर श्रद्धालु अपने आराध्य देवी-देवताओं को नमन कर रहे हैं। चार धाम यात्रा के लिए 13 लाख से ऊपर रजिस्ट्रेशन भी हो चुके हैं।