रुद्रप्रयाग: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतर्गत Rudraprayag में आज टनल में पानी के रिसाव और बड़ी मात्रा में मलबा आ गया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई तथा सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।
Rishikesh-Karnaprayag Rail Tunnel Leakage Video Goes Viral
पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे टनल के अंदर आंशिक मिट्टी धंसाव हुआ, इसके चलते पानी का रिसाव शुरू हो गया। यह घटना टनल 7बी पैकेज के इमरजेंसी हिस्से में हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जैसा साफ़ दिखता है, टनल के अंदर पानी और मलबा दिखाई देने के बाद कर्मचारियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टनल में गिरते पानी और मलबे से निर्माण और सुरक्षा पर भी सवाल उठे। आपको बता दें, ये निर्माण कार्य मेघा कंपनी द्वारा किया जा रहा है। विडियो भी देखिये..
ये भी पढ़ें:
अफवाहों पर न करें विश्वास: पुलिस
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर ने स्पष्ट किया कि कोई जनहानि नहीं हुई, सभी कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है। निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी की तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।
फिलहाल निर्माण कार्य सामान्य रूप से जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो या अफवाहों पर विश्वास न करें, केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।