ऋषिकेश: ऋषिकेश में रहने वाले लोगों के लिए आज रोमांचक दिन रहा। दरअसल, सुबह से ऋषिकेश के पशुलोक बैराज में सी-प्लेन उतारने की तैयारियां चल रहीं थी।
Seaplane in the Ganga River in Rishikesh
आखिरकार पशुलोक बैराज में सी-प्लेन उतारने का ट्रायल सफल रहा। आज यानी सोमवार को शाम करीब 6 बजे जौलीग्रांट से प्लेन रवाना हुआ और पशुलोक बैराज पहुंचा। हालांकि बार-बार सी-प्लेन की बैराज में लैंडिंग का समय बदलता रहा लेकिन आखिरकार शाम 6 बजे ये ट्रायल सफल हो पाया। प्लेन के पहुंचते ही और बैराज में उतरने के साथ ही लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि सी-प्लेन सेवा शुरू होने से उत्तराखंड में पर्यटन को नई गति मिलेगी। अब जल्द ही सैलानियों और आम लोगों के लिए इस सेवा को शुरू कर दिया जाएगा। आगे देखिये विडियो..
ये भी पढ़ें:
ये कदम उत्तराखंड में सी-प्लेन सेवा शुरू करने की दिशा में अहम है। सी-प्लेन सेवा शुरू होने से उत्तराखंड में हाई-एंड टूरिज्म को नई रफ्तार मिल सकती है। खासतौर पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए सी-प्लेन यात्रा ज्यादा आसान और आकर्षक रहेगी। आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों के लिए इससे मदद मिलेगी। इस सफल ट्रायल के बाद उत्तराखंड की अलग-अलग झीलों और नदियों में सी-प्लेन सेवा शुरू हो सकती है। Rishikesh sea plane से पर्यटन के मानचित्र पर उत्तराखंड को नई पहचान मिलेगी। ये विडियो भी देखिये..