उत्तराखंड रुद्रप्रयागKedarnath helicopter ticket booking Scam Alert

Kedarnath helicopter: केदारनाथ के लिए कैसे कराएं हेलीकॉप्टर बुकिंग? ये तरीके अपनाएं; वरना बुरे फंसेंगे आप

Kedarnath helicopter: केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी के मामले सामने आने लगे हैं। DM Vishal Mishra ने श्रद्धालुओं को फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया स्कैम से सावधान रहने की सलाह दी है।

Kedarnath heli ticket booking: Kedarnath helicopter ticket booking Scam Alert
Image: Kedarnath helicopter ticket booking Scam Alert (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग को लेकर साइबर ठगी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। बुकिंग शुरू होते ही साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं और श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे हैं।

Kedarnath helicopter ticket booking Scam Alert

जनपद जिलाधिकारी Vishal Mishra ने एडवाइजरी जारी करते हुए श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि ठग Kedarnath helicopter के नाम पर फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन के अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चल रहे स्पॉन्सर्ड पोस्ट के जरिए लोगों को नकली वेबसाइटों तक पहुंचाया जा रहा है, जहां उनसे ऑनलाइन भुगतान कराया जाता है। इसके अलावा गूगल सर्च में दिखने वाले कई स्पॉन्सर्ड लिंक भी फर्जी पाए गए हैं, जिससे श्रद्धालु आसानी से ठगी का शिकार बन रहे हैं।आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

QR कोड और व्हाट्सएप कॉल से ठगी

साइबर अपराधी व्हाट्सएप कॉल या चैट के जरिए Kedarnath helicopter टिकट बुकिंग का दावा करते हैं और QR कोड स्कैन कराकर पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाते हैं। जल्दबाजी में लोग इन झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं। Pawan Hans और Himalayan Heli Services जैसी कंपनियों के नाम से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर भी ठगी की जा रही है। श्रद्धालु असली और नकली वेबसाइट में अंतर नहीं कर पाते और भुगतान कर देते हैं।

सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये उपाय

श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही हेलीकॉप्टर टिकट बुक करें। किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और QR कोड स्कैन कर भुगतान करने से बचें। किसी भी ऑफर को जांचे बिना पैसे ट्रांसफर न करें। केदारनाथ यात्रा के दौरान Kedarnath helicopter के नाम पर साइबर ठग सक्रिय रहते हैं, ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। प्रशासन ने साफ कहा है कि सही जानकारी और आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल ही आपको ठगी से बचा सकता है।