नैनीताल: नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मचा गया, जब अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही रोडवेज बस मे के टायर में आग लग गई। जी हाँ, बस नंबर UK07PA6128 के टायर में अचानक आग लग गई।
Nainital SSP Manjunath TC extinguished the bus fire
हैरानी की बात तो ये है कि बस चालक को इस बात की खबर ही नहीं थी। शुक्र इस बात का है कि इसी दौरान वहां से SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी भी गुजर रहे थे। वो क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। उन्होंने बिल्कुल वक्त नहीं गंवाया और बस को ओवरटेक कर लिया। आगे देखिए वीडियो
Nainital news: SSP Manjunath TC, good work
बिना वक्त गंवाए सभी सवारियों को पहले बस से बाहर निकाला गया। इसके तुरंत बाद ही पास के पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाया। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद फायर एक्सटिंग्विशर संभाला और बस में लगी आग को बुझा दिया। इसके बाद यात्रियों को वैकल्पिक वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जनता की सुरक्षा को सर्वोच्चने प्राथमिकता बताते हुए वाहन चालकों से यात्रा से पहले तकनीकी जांच करने की अपील की। देखिए वीडियो