पिथौरागढ़: सिक्किम से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां उत्तराखंड का एक और लाल ;देश के लिए शहीद हो गया। भारतीय सेना में तैनात उत्तराखंड के जवान Vikas Kumar हिमस्खलन की चपेट में आकर शहीद हो गए। इस खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
Pithoragarh News: Soldier Vikas Kumar Martyred in Sikkim Avalanche
जानकारी के अनुसार, 19 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात लांस नायक विकास कुमार 29 मार्च को अपने दो साथियों के साथ सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान अचानक तेज हिमस्खलन हुआ और वह इसकी चपेट में आ गए। हालांकि उनके दोनों साथी सुरक्षित बच निकले, लेकिन विकास कुमार को बचाया नहीं जा सका। महज 19 वर्ष की उम्र में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए विकास कुमार अपने पीछे पत्नी प्रीति, 8 महीने का मासूम बेटा, पिता गणेश, मां मंजू देवी और बड़े भाई को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, लेकिन पूरे क्षेत्र को इस बात पर गर्व है कि उनका बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ।आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
Pithoragarh News: पार्थिव शरीर लाया जा रहा गांव
सेना के अनुसार, शहीद का पार्थिव शरीर पहले जम्मू-कश्मीर से दिल्ली एयरलिफ्ट किया जा रहा है। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए Pithoragarh जिले के सुकोली गांव लाया जाएगा। संभावना है कि गुरुवार तक पार्थिव शरीर गांव पहुंच जाएगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहादत की खबर मिलते ही Pithoragarh जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। सुकोली और आसपास के गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग शहीद के परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।
विकास कुमार की शहादत एक तरफ जहां देश के लिए गर्व की बात है, वहीं उनके परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।