उत्तराखंड देहरादून1350 doctors will be deployed along the Uttarakhand Char Dham route

उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए सरकार का बड़ा कदम, 1350 डॉक्टर्स की होगी तैनाती..पढ़िए बड़े फैसले

Uttarakhand Char Dham Yatra: सरकार ने फैसला किया है कि चारधाम यात्रा के लिए 1350 डॉक्टर्स तैनात किए जाएंगे। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टर्स तैनात किए जाएंगे।

Uttarakhand Char Dham Yatra: 1350 doctors will be deployed along the Uttarakhand Char Dham route
Image: 1350 doctors will be deployed along the Uttarakhand Char Dham route (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा (Uttarakhand Char Dham Yatra) की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों में अभी से ही तमाम तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा शासन और प्रशासन भी अपनी तैयारियों को लेकर एक्शन में है। चारधाम यात्रा में सबसे ज्यादा चिंता श्रद्धालुओं की सेहत की होती है। इसलिए सरकार इसके लिए बड़ा कदम उठा रही है।

1350 doctors will be deployed along the Uttarakhand Char Dham route

सरकार ने फैसला किया है कि चारधाम यात्रा के लिए 1350 डॉक्टर्स तैनात किए जाएंगे। जी हांं..चार धाम रूट पर मौजूद सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टर्स तैनात किए जाएंगे। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

सरकार ने ये भी फैसला लिया है कि यात्रा मार्ग पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट और 33 हेल्थ चेकअप यूनिट तैनात की जाएंगी। किसी भी तरह की आपात स्थिति से लनिपटने के लिए जगह-जगह एंबुलेंस और मेडिकल टीम को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। कुल मिलाकर इस बार उत्तराखंड सरकार का फोकस है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सही वक्त पर इलाज मिल सके। बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग ने चार धाम यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आपको बता दें कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। अनुमान है कि इस बार 25 लाख से अधिक श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए आ सकते हैं। रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस शुरू हो चुका है। इसके अलावा Uttarakhand Char Dham Yatra रूट के लिए कार, बोलेरो, मैक्स संचालकों के भी ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं।