उत्तराखंड देहरादूनCM Dhami Said BJP Entry Standards Should Be Fixed

Uttarakhand: BJP की लहर ऐसी चली कि 15 हजार विपक्षी हुए पार्टी में शामिल, CM धामी को रोकनी पड़ी एंट्री

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि भाजपा में विपक्षी दलों के नेताओं का बढ़ना चिंता का विषय है। लगातार बढ़ रहे कुनबे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से पार्टी में एंट्री के लिए मानक तय करने का दिया सुझाव।

भारतीय जनता पार्टी : CM Dhami Said BJP Entry Standards Should Be Fixed
Image: CM Dhami Said BJP Entry Standards Should Be Fixed (Source: Social Media)

देहरादून: प्रदेश में कांग्रेस समेत दूसरी पार्टी के छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओं का आंकड़ा 15 हजार की संख्या पार कर चुका है। लेकिन भविष्य में अब भाजपा में शामिल होना यजदा मुश्किल हो सकता है।

CM Dhami Said BJP Entry Standards Should Be Fixed

लोकसभा चुनाव से पहले जिस प्रकार नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा है उसके चलते भारतीय जनता पार्टी में विपक्षी दलों के नेताओं की बढ़ती संख्या अब पार्टी के लिए चिंता का कारण बन रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को सुझाव दिया है कि भाजपा में लगातार बढ़ते कुनबों को लेकर पार्टी में एंट्री के लिए कुछ मानक तय करने होंगे। धामी जी ने बताया कि भाजपा का परिवार अब लगातार बढ़ रहा है और ज्यादा लोग हो गए हैं। भाजपा में अब तक कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों के 15 हजार लोग शामिल हो चुके हैं। इस परिस्थिति को देखते हुए महेंद्र भट्ट को मानक तय करने और पार्टी में आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग का सुझाव दिया गया है।

भाजपा के नेताओं की नाराज़गी

दूसरी पार्टी से भारी मात्रा में बीजेपी में शामिल होने के कारण पार्टी के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ता अपने सियासी भविष्य को लेकर परेशान हैं। अक्सर यह देखा जाता है कि कोई बड़ा नेता अगर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होता है, तो चुनाव में भाजपा उसे पार्टी का टिकट देती है। इसके परिणामस्वरूप उसके अपने कार्यकर्ता मुंह ताकते रहते हैं। इन सब को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को सुझाव दिया है।

ईडी के डंडे के डर से BJP का दामन थाम रहे नेता

कांग्रेस या अन्य पार्टी के सदस्यों का भाजपा में शामिल होने पर विपक्षी दलों ने कहा कि कुछ लालच में जा रहे हैं तो कुछ ईडी के डंडे के डर से भाजपा का दामन थाम रहे हैं। कांग्रेस का इसपर साफ़ कहना है कि बीजेपी में लोग ईडी और किस डील की वजह से हीन शामिल हो रहे हैं और इस बात का खुलासा खुद भाजपा के पूर्व विधायक के द्वारा किया गया है।

सीएम के सुझाव पर कांग्रेस ने ली चुटकी

मुख्यमंत्री के इस सुझाव पर अब कांग्रेस ने जल्दबाज़ी में प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि भाजपा के अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास उठ गया है और उनके काम भी नहीं कर रहे हैं। जिससे पार्टी में घबराहट फैली है और दूसरी पार्टियों के लोग अपनी पार्टी में शामिल कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के उम्मीदवार इसका विरोध भी कर रहे हैं जिसके चलते पार्ट ने असंतोष दिखाया है और तभी मुख्यमंत्री ने मानक तय करने की बात कही है।