देहरादून: उत्तराखंड सरकार में पूर्व के मुख्यमंत्रियों ने ज्यादातर विभाग अपने पास रखे हुए थे लेकिन नए नवेले सीएम धामी लीक से हटकर काम करने पर फोकस्ड हैं। उत्तराखंड सरकार एक बड़ा ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। वही मंत्रिमंडल के साथियों को मुख्यमंत्री विभाग वितरित करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नौकरशाही को अपनी पूरी धमक दिखाना चाहते हैं। मंत्रिमंडल में भी भले ही मुख्यमंत्री पुराने साथियों के साथ काम कर रहे हो लेकिन मंत्रियों को दिए जाने वाले विभागों में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। ये तो आपको याद होगा कि न तो त्रिवेंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बना और न ही तीरथ सरकार में। दोनों ही सीएम खुद ही स्वास्थ्य विभाग देखते रहे। लेकिन सूत्र बताते हैं पुष्कर सिंह धामी सरकार में अलग स्वास्थ्य मंत्री मिलने जा रहा है। आगे पढ़िए
ये भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: तेज रफ्तार वाहन ने जीजा और साले को कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत
सरकार के किसी समझदार मंत्री को स्वास्थ्य विभाग दिया जा सकता है। माना जा रहा है सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हरक सिंह रावत भी इस विभाग के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि कई मंत्रियों को सीएम अपने विभाग सौंप सकते हैं। अन्य मुख्यमंत्रियों की तरह ज्यादा विभाग अपने पास रखने का लालच पुष्कर सिंह धामी नहीं दिखाएंगे। माना जा रहा है कि अगर आज प्रशासनिक फेरबदल हो गया, तो आज ही विभागों के बंटवारे की लिस्ट जारी हो जाएगी। नहीं तो अगर मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल हुआ तो मंत्रिमंडल के साथियों को मंगलवार को ही विभाग आवंटित करेंगे। मुख्यमंत्री कुल मिलाकर पूर्व के मुख्यमंत्रियों से अलग हटकर काम करने पर फोकस्ड हैं।
ये भी पढ़ें: