उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand snowfall in eight district

उत्तराखंड: 8 जिलों में आज बर्फबारी की चेतावनी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद स्कूल बंद

बर्फबारी ने पूरे उत्तराखंड को अपने आगोश में ले लिया है। 8 जिलों में स्कूल बंद हैं। 8 जिलों के लिए मौसम विभाग द्वारा चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड न्यूज: Uttarakhand snowfall in eight district
Image: Uttarakhand snowfall in eight district (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारी बर्फबारी से पहाड़ में तो ठंड बढ़ ही गई है साथ ही मैदानों में शीतलहर शुरू हो गई है। बर्फबारी के बाद से औली, गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग बंद हो गए हैं। चमोली और उत्तरकाशी में कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। मुनस्यारी-थल मार्ग भी बर्फबारी के कारण मार्ग बंद है। मसूरी में अब बर्फबारी होने की संभावना बढ़ गई है। चमोली जिले में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी आज भी जारी है। गैरसैंण में विधानसभा भवन एवं परिसर के आसपास करीब 6 फीट तक बर्फ पड़ी है। मौसम विभाग ने आज भी 8 जिलों में बर्फबारी की चेतावनी दी है। चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, देहरादून, अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में आज और कल कोल्ड डे कंडीशन भी हो सकती है। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। इसके चलते आठ जिलों रुद्रप्रयाग, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, टिहरी, नैनीताल और अल्मोड़ा प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक प्राईवेट और सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। बर्फबारी और ठंड के चलते आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत..बाइक सवार नौजवान की मौत,1 की हालत गंभीर