उत्तराखंड देहरादूनWoman constable gave birthday gift to IAS Deepak rawat

IAS दीपक रावत को जन्मदिन पर मिला खास तोहफा, सिपाही सुनीता नेगी ने बनाई हू-ब-हू पेंटिंग

कांस्टेबल सुनीता नेगी ने जन्मदिन पर आईएएस दीपक रावत की शानदार तस्वीर बनाई है, ये तस्वीर आपको भी जरूर पसंद आएगी...देखिए

IAS Deepak rawat: Woman constable gave birthday gift to IAS Deepak rawat
Image: Woman constable gave birthday gift to IAS Deepak rawat (Source: Social Media)

देहरादून: खाकी में हुनरमंदों की कमी नहीं है। पुलिस महकमे के सिपाही ना सिर्फ खेल में बल्कि कला के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इन्हीं हुनरमंद कलाकारों में से एक हैं महिला कांस्टेबल सुनीता नेगी। सुनीता नेगी पेंटिंग्स बनाती हैं, ये उनका शौक नहीं बल्कि जुनून है। सुनीता की पेंटिंग्स का हर कोई कायल है, कुल मिलाकर सुनीता आर्ट पेपर पर कूची से कविता लिखती हैं। ये कविताएं बोलती हैं, हमसे बात करती हैं, हमें जीवन की सच्चाईयों से रूबरू कराती हैं। हाल ही में सुनीता ने आईएएस अफसर दीपक रावत को उनके जन्मदिन पर एक शानदार पेंटिंग गिफ्ट की। आईएएस दीपक रावत उत्तराखंड के काबिल आईएएस अफसरों में से एक हैं, उनका नाम नहीं, बल्कि काम बोलता है। हरिद्वार के पूर्व डीएम रह चुके दीपक रावत अब कुंभ मेलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आगे देखिए वो पेंटिंग

  • बेहद खास है ये पेंटिंग

    Woman constable gave birthday gift to IAS Deepak rawat
    1/ 1

    कांस्टेबल सुनीता नेगी ने आईएएस दीपक रावत के जन्मदिन पर उन्हें एक खास पेंटिंग गिफ्ट की। इसमे दीपक रावत के बचपन के साथ ही उनकी वर्तमान तस्वीर एक साथ उकेरी गई है। ये गिफ्ट आईएएस दीपक रावत के साथ ही उनके फैंस के लिए भी शानदार तोहफा है, क्योंकि इस तस्वीर के बहाने उन्हें भी पहाड़ के इस जिम्मेदार अफसर के बचपन में झांकने का मौका मिलेगा। अब बात करते हैं महिला कांस्टेबल सुनीता नेगी की, जिनकी पेंसिल आर्ट का हर कोई दीवाना है। सुनीता उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा हैं, वो अपने काम के साथ-साथ अपनी पेटिंग्स के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। सुनीता अब तक कई दिग्गजों की पेंटिंग्स बना चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें तारीफ भी मिली। सोशल मीडिया पर भी उनकी कला के कद्रदानों की संख्या हजारों में है। दीपक रावत को पेंटिंग भेंट करने के साथ ही सुनीता रावत ने उनके लिए एक शानदार पंक्ति भी लिखी...सुनीता लिखती हैं ‘सफलता हमारा परिचय दुनिया से कराती है, और असफलता दुनिया का परिचय हमसे कराती है’...राज्य समीक्षा टीम की तरफ से भी आईएएस दीपक रावत को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, उनकी सफलता का सफर यूं ही जारी रहे...