उत्तराखंड देहरादूनhike in onion price in Dehradun

उत्तराखंड: मंडियों में 60 रुपये किलो पहुंचा प्याज, अभी और बढ़ेंगे दाम..लोग परेशान

पिछले एक महीने में प्याज के दाम बेतहाशा बढ़े हैं, इन दिनों दून में प्याज 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है...

onion price: hike in onion price in Dehradun
Image: hike in onion price in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: पहाड़ में प्याज एक बार फिर लोगों को रुलाने लगा है। प्याज के दाम बढ़ गए हैं। दूसरी सब्जियां भी महंगी हो गई हैं। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां प्याज 60 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है। लोगों के खाने का जायका बिगड़ गया है, मंडियों में प्याज कम पहुंच रहा है। जो प्याज पहुंच रहा है, उसकी कीमत बहुत ज्यादा है। अभी प्याज 60 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है। आने वाले दिनों में इसके दाम और बढ़ने की संभावना है। महंगाई की वजह से लोग प्याज कम खरीद रहे हैं। सब्जियां बिना प्याज के पक रही हैं। जो लोग पहले एक किलो प्याज खरीदा करते थे, वो सिर्फ आधा किलो या एक पाव प्याज से काम चला रहे हैं। लोग प्याज के दाम घटने का इंतजार कर रहे हैं, पर लग रहा है कि फिलहाल ऐसा होने की उम्मीद कम ही है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: घर से घूमने निकले थे दो मासूम बच्चे, तालाब में डूबने से हुई मौत
प्याज की आवक कम होने के पीछे कई वजहें हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान, दक्षिण भारत और मध्य प्रदेश प्याज के प्रमुख उत्पादक प्रदेश हैं। इस मानसून सीजन में यहां भारी बारिश हुई है, जिससे प्याज की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। मंडियों में प्याज की आवक कम हुई है। बढ़ी हुई कीमतों से लोगों के साथ-साथ सब्जी विक्रेता भी परेशान हैं। पिछले एक महीने से प्याज के दाम बढ़ ही रहे हैं। आमतौर पर 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकने वाले प्याज की कीमतें 60 रुपये प्रति किलो हो गई हैं। सरकार भी परेशान है। प्याज की कालाबाजारी रोकने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि जल्द ही प्याज के भंडारण की लिमिट तय की जाएगी। ऐसा होने के बाद ही प्याज के दाम सामान्य होने की उम्मीद है।