उत्तराखंड देहरादूनAccused arrested in misdeed case

उत्तराखंड में दुष्कर्म का आरोपी फौजी गिरफ्तार, 6 महीने तक पुलिस को छकाता रहा

युवती से रेप का आरोपी फौजी पिछले छह महीने से पुलिस को छकाता आ रहा था, आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है..पढ़ें पूरी खबर

Army man arrested: Accused arrested in misdeed case
Image: Accused arrested in misdeed case (Source: Social Media)

देहरादून: जौनसार क्षेत्र की युवती से दुष्कर्म का आरोपी फौजी देहरादून में पकड़ा गया। कैंट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छह महीने पहले विकासनगर के रहने वाले फौजी पर जौनसार क्षेत्र की युवती ने रेप का आरोप लगाया था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब लड़की प्रेग्नेंट हुई तो बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। गर्भवती युवती ने आरोपी के खिलाफ छह महीने पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, पर छह महीने तक आरोपी पुलिस को छकाता रहा। शनिवार को आखिरकार आरोपी पकड़ा गया। कैंट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम संदीप बीसी है, वो मूलरूप से विकासनगर का रहने वाला है। बीते मार्च में एक युवती ने उसके खिलाफ विकासनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: दारू पीकर बस चला रहा था ड्राइवर, 30 यात्रियो से भरी बस बेकाबू होकर पलटी
पीड़ित ने बताया कि फौजी संदीप ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे युवती प्रेग्नेंट हो गई। बाद में आरोपी उससे पीछा छुड़ाने लगा और शादी से इनकार कर दिया। विकासनगर पुलिस ने केस कैंट पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। बीती 24 अप्रैल को संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसी बीच संदीप वापस जम्मू चला गया। संदीप की पोस्टिंग 32 आरआर कुपवाड़ा, जम्मू-कश्मीर में थी। पुलिस ने आरोपी की यूनिट में संपर्क किया तो पता चला कि संदीप ड्यूटी पर लौटा ही नहीं। पिछले छह महीने से वो पुलिस से बचता घूम रहा था। पुलिस ने सर्विलांस की भी मदद ली, पर आरोपी क्योंकि बार-बार नंबर बदल रहा था, इसलिए पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की आरोपी अपनी मां से मिलने आने वाला है। वो जम्मू से देहरादून आ रहा था, इसी बीच पुलिस ने उसे आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।