उत्तराखंड Challan of eight women charged on obscenity

उत्तराखंड: बस स्टैंड में अश्लील हरकत करने के आरोप में 6 महिलाओं का चालान

हरिद्वार में 8 महिलाएं अश्लील हरकतें करतीं पकड़ी गईं, ये महिलाएं जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी हैं...

Obscenity: Challan of eight women charged on obscenity
Image: Challan of eight women charged on obscenity (Source: Social Media)

: हरिद्वार लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, पर कुछ लोग धर्म की इस नगरी को कलंकित कर रहे हैं। जहां लोग अपने पापों से मुक्ति पाने आते हैं, वहां महापाप कर रहे हैं। हरिद्वार पुलिस ने ऐसी ही 8 महिलाओं को को पकड़ा है। ये महिलाएं रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अश्लील हरकतें करती पकड़ी गईं। महिलाएं रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को परेशान कर रही थीं, उन्हें भद्दे-भद्दे इशारे कर रही थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आठ महिलाओं को पकड़ कर, उनका चालान कर दिया। पकड़ी गई महिलाओं पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने का आरोप है। दरअसल पुलिस इन महिलाओं पर लंबे वक्त से नजर रख रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि अंधेरा होते ही कुछ महिलाएं रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास जमा हो जाती हैं। ये महिलाएं आने-जाने वाले यात्रियों को अश्लील इशारे करती हैं। गंदी हरकतें करती हैं। जिससे माहौल खराब हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी हैं। रात गहराते ही ये लोगों को बहला-फुसला कर अपने साथ होटलों में ले जाती हैं। पुलिस इनके खिलाफ अभियान चला रही है। अभियान के तहत पुलिस ने 8 महिलाओं को अलग-अलग जगह से पकड़ा। महिलाओं पर सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकत करने का आरोप है। पकड़ी गई महिलाएं दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की रहने वाली बताई जा रही हैं। ये सभी हरिद्वार और लक्सर इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहती हैं। इस घटना से आप बखूबी समझ सकते हैं कि उत्तराखंड में देह व्यापार किस कदर फल-फूल रहा है। यहां पर्यटन के लिए मौके हैं, यही वजह देह का धंधा करने वालों को भी इस तरफ खींच रही है। बाहर से आई महिलाएं इलाके में देह व्यापार कर, धर्मनगरी का नाम खराब कर रही हैं।